इस कंपनी में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, 9 घंटे सोने के लिए मिलेगी 1 लाख रुपये सैलरी
Recommended Video
बेंगलुरु। आमतौर पर नौकरी के चलते लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है। लेकिन बेंगलुरु की एक कंपनी महज सोने के लिए एक लाख रुपये तक की सैलरी देने को तैयार है। इस ऑफर के तहत उम्मीदवार को 9 घंटे तक सोना होगा। लेकिन इसके लिए चयन होना जरूरी है।

ये बेंगलुरु की ऑनलाइन फर्म वेकफिट कंपनी का ऑफर है। ऑनलाइन स्लीप सॉल्यूशन फर्म ने इस प्रोग्राम को वेकफिट स्लीप इंटर्नशिप नाम दिया है। इसके लिए कुछ शर्तें भी हैं। जिसके तहत आपको कंपनी के दिए गए गद्दे पर ही सोना होगा। रोजाना ये भी बताना होगा कि नींद कैसी आई।

पैसे क्यों दे रही है कंपनी?
ये बात सोचना लाजमी है कि महज सोने के लिए कोई कंपनी पैसे क्यों दे रही है। तो चलिए हम आपको इसके पीछ की वजह भी बताते हैं। दरअसल कंपनी सोने के लिए कुछ लोगों की काउंसलिंग करेगी और उनके सोने के तरीके को ट्रैक किया जाएगा। इसके बाद सोने के लिए जाने वाले लोगों की नींद को ना केवल रिकॉर्ड किया जाएगा बल्कि विशेषज्ञों की सलाह भी ली जाएगी। लोगों के सोने के तरीके को नोटिस किया जाएगा। जीतने वालों को स्लीम ट्रैकर ईनाम के रूप में भी मिलेगा।

कितना है सोने का समय?
कंपनी के नियम के मुताबित इसमें भाग लेने के लिए जो लोग चुने जाएंगे उन्हें 100 दिनों तक रोजाना 9 घंटे की नींद लेनी होगी। चयन केवल उन्हीं लोगों का होगा जो बाकी चीजों के मुकाबले अपनी नींद को अधिक महत्व देते हैं। इसके अलावा खास बात ये भी है कि इसके लिए ना तो अपना काम छोड़ना होगा और ना घर।

कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
इस इंटर्नशिप के लिए अगर आप भी अप्लाई करना चाहते हैं कि कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। ये वेबसाइट है- https://www.wakefit.co/sleepintern/ या फिर आप इस लिंक पर क्लिक करके भी आवेदन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications