मदरसे में छात्र के साथ रेप के बाद बरेली में टेंशन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बरेली। मदसरे में छात्र के साथ अप्रकृतिक दुष्कर्म के बाद बरेली में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। घटना के बाद कुतुबखाना क्षेत्र में बरेलवियों और देवबंदियों में घमासान जारी है। दोनों ओर से पथराव किया जा रहा है। मामले की गंभीरतो को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। लोगों को शांत करने के लिए पुलिस को भी लाठियां भांजनी पड़ी है।

नए मौलाना की तैनाती से शहर में सांप्रदायिक बवाल
- सोमवार को मदरसे के एक मौलाना ने छात्र के साथ किया था दुराचार
- मदरसे से मौलाना को हटाकर की गई नए मौलाना की तैनाती
- धार्मिक स्थल पर कब्जे की बात को लेकर दो गुट भिड़े, खाकी ने हुड़दंगियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा
- एक पक्ष ने कहा मौलाना पर लगे आरोप गलत

आपको बता दें कि मदरसे के मालौना पर गंभीर आरोप लगने के बाद नए मौलाना की तैनाती ने सांप्रदायिक बवाल को जन्में दे दिया। नए मौलाना को हटाने की मांग को लेकर कुतुबखाना में बरेलवियों और देवबंदियों के बीच जमकर घमासान हुआ।
बरेली के मदरसे में छात्र से अप्राकृतिक दुष्कर्म, सांप्रदायिक तनाव
एक पक्ष का कहना है कि मौलाना पर दुराचार का आरोप मदरसे पर कब्जा करने की वजह से लगाया जा रहा है। जबकि दूसरा पक्ष नए मौलाना को हटाए जाने की मांग कर रहा है। तमाम कोशिशों के बावजूद पुलिस लोगों को समझाने में नाकामियाब रही। जेसके बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी केिए जाने से परेशान पुलिस को मामला शांत करवाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा है। एसपी सिटी के अनुसार तनावपूर्ण माहौल के मद्देनजर फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मदरसे में मौलाना इम्तियाज पर एक 12 वर्षीय छात्र के साथ के साथ दुराचार करने की घटना उजागर हुई। जिसके बाद आरोपी मौलाना को बर्खास्त कर उसके स्थान पर दूसरे मौलाना की तैनाती कर दी गई।
बरेली में बवाल के साइड इफेक्ट
- हिंसा के बाद से शहर भर मे दुकाने बंद रही।
- पुलिस ने दंगाईयों को दौड़ाया, लाठीचार्ज किया
- पूरे शहर में दिन भर फैलती रहीं तरह-तरह की अफवाहें
- लोगों ने घर से निकलना बंद












Click it and Unblock the Notifications