यूपी: VHP नेता की सरेबाजार गोली मारकर हत्या के बाद तनाव

अलीगंज निवासी दिवंगत रामबाबू के भाई रामप्रकाश का 28 वर्षीय पुत्र राममोहन बुधवार को अलीगंज चौराहा स्थित अपनी दवा की दुकान पर बैठा था। बदमाश बाइक से उतरा और तेजी से दुकान की तरफ लपका। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक ताबड़तोड़ फायरिंग कर वह अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
घटना किसलिए और क्यों अंजाम दी, इस बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताते चलें कि तीन मार्च को हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक रामबाबू गुप्त की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर टांडा में जबरदस्त उपद्रव, तोड़फोड़ व आगजनी हुई थी। पुलिस प्रशासन को कफ्ऱ्यू तक लगाना पड़ गया था। इस हत्याकांड की गूंज अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुई थी कि अब उनके भतीजे की हत्या कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications