Gujarat News: 2030 में भारत करेगा कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद बना मेजबान शहर

कॉमनवेल्थ कार्यकारी बोर्ड ने भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अहमदाबाद में मेज़बान के रूप में प्रस्तावित किया है। यह आयोजन खेलों की एक सदी का जश्न मनाएगा और भारत की वैश्विक खेल उपस्थिति को बढ़ाएगा।

भारत के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने वर्ष 2030 में आयोजित होने वाले 24वें कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत को सौंपने की सिफारिश की है। इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए गुजरात के अहमदाबाद शहर को मेजबान के रूप में प्रस्तावित किया गया है। यह आयोजन कॉमनवेल्थ खेलों के 100 वर्षों की यात्रा का शताब्दी समारोह भी होगा।

India to Host 2030 Commonwealth Games

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को लेकर बनी सकारात्मक संस्कृति और ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों के चलते भारत को यह सम्मान मिला है। बोर्ड ने इस सिफारिश को प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और खेलों को बढ़ावा देने की नीति का परिणाम बताया है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा, "यह उपलब्धि मोदी जी के सतत प्रयासों और भारत के मजबूत खेल ढांचे का परिणाम है। यह आयोजन भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करेगा।" गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल ने इसे राज्य और देश के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा, "अहमदाबाद का चयन प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और गुजरात की तैयारियों का प्रमाण है।"

1930 में शुरू हुए कॉमनवेल्थ गेम्स की 100वीं वर्षगांठ 2030 में मनाई जाएगी। इस अवसर पर अहमदाबाद न केवल एक खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा, बल्कि यह आयोजन 74 कॉमनवेल्थ देशों के बीच एकता, सहयोग और खेल भावना का प्रतीक बनेगा। कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा ने कहा, "2030 के गेम्स ‘गेम्स फॉर द फ्यूचर’ होंगे, जो स्थिरता, समावेशिता और नवीनता पर आधारित होंगे। इनका प्रभाव भारत से बाहर भी वर्षों तक देखने को मिलेगा।"

भारत की खेल शक्ति को मिलेगा नया आयाम

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा, "यह आयोजन भारत की खेल नेतृत्व क्षमता और ‘विकसित भारत@2047’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह खेलों के माध्यम से समावेशिता और प्रेरणा को बढ़ावा देगा।" गुजरात के खेल मंत्री श्री हर्ष संघवी ने कहा, "100वें कॉमनवेल्थ गेम्स भारत की आत्मविश्वासी और समर्थ छवि को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर हैं। गुजरात सरकार इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

‘गेम्स रीसेट’ सिद्धांतों पर आधारित होगा आयोजन

भारत सरकार, गुजरात सरकार और कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत आयोजन प्रस्ताव में सामर्थ्य, समावेशिता, स्थिरता और विरासत जैसे मूल सिद्धांतों को प्राथमिकता दी गई है। बोर्ड ने इस प्रस्ताव की जोरदार सराहना की है।

भारत बनेगा वैश्विक खेलों का केंद्र

2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स भारत की वैश्विक खेलों का केंद्र बनने की दीर्घकालिक महत्वाकांक्षा को साकार करेंगे। यह आयोजन शहरी नवीनीकरण, युवाओं की भागीदारी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने वाला एक प्रेरक मंच साबित होगा। बोर्ड की यह सिफारिश नवंबर 2025 में आयोजित होने वाली कॉमनवेल्थ स्पोर्ट की महासभा के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, जहां अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+