क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
कॉमनवेल्थ: आज से शुरु होगी भारत के लिए मेडल की दौड़
रात 8 बजे भारतीय महिलाएं संजिता चानू, मीराबाई चानू 48 किलोवर्ग में शुरुआत करेंगी। जबकि रात 12 बजे मेंस 56 किलोवर्ग में सुखेन दे और गणेश माली चुनौती देंगे। दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को वेटलिफ्टिंग से 2 गोल्ड समेत 8 मेडल मिले थे। कॉमनवेल्थ मुकाबले में इसके अलावा आज बैडमिंटन में भी भारत का मुकाबला घाना से होगा। हॉकी में रात साढ़े 8 बजे भारतीय महिला टीम कनाडा से भिड़ेगी।
स्क्वैश में भी आज भारत चुनौती पेश करेगा। पुरुष सिंगल्स में सौरव घोषाल, हरिंदर पाल संधु और महेश मणगांवकर पर भारतीय उम्मीद टिकी होगी। वही महिला सिंगल्स में दीपिका पल्लीकल, जोशन चिनप्पा और अनाका अलंकामोनी मेडल की ओर पहला कदम बढ़ाएंगी।
Comments
English summary
The 20th Commonwealth Games kicked off to a spectacular opening ceremony in front of 40,000 people at Celtic Park in Glasgow.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें