क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

कांग्रेस ने किया मणिपुर इकाई में समितियों का पुनर्गठन, भक्त चरण दास बने समन्वय समिति के अध्यक्ष

Google Oneindia News

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी की मणिपुर इकाई की समन्वय, घोषणापत्र, चुनाव अभियान और प्रचार समितियों का रविवार को पुनर्गठन किया। 'भाषा' के मुताबिक कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और मणिपुर और मिजोरम के प्रभारी भक्त चरण दास को 14 सदस्यीय समन्वय समिति के अध्यक्ष बना दिया है, इस समिति में पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मेंबर होंगे, आपको बता दें कि साल 2022 में मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके मद्देनजर पार्टी ने पुनर्गठन किया है।

 कांग्रेस ने किया मणिपुर इकाई में समितियों का पुनर्गठन

मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष एम ओकेंद्रो सिंह प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष बना दिए गए हैं और ओ इबोबी सिंह चुनाव अभियान समिति के प्रमुख और एम ओकेंद्रो उपाध्यक्ष होंगे। इसमें 26 सदस्य होंगे। मणिपुर कांग्रेस की प्रचार समिति की कमान रंजीत सिंह को सौंपी गई है, मीडिया समन्वय समिति के अध्यक्ष के मेघचंद्र सिंह होंगे। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एम ओकेन्द्र सिंह होंगे। तो वहीं मणिपुर के एआईसीसी प्रभारी, एआईसीसी सचिव और अन्य संगठनों के प्रमुखों के अलावा बीस सदस्य शामिल हैं।

कुछ खास बातें मणिपुर के बारे में

  • देश के खूबसूरत राज्यों में मणिपुर की गिनती होती है।
  • इसकी राजधानी इंफाल है।
  • मणिपुर उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिजोरम, पश्चिम में असम, और पूर्व में म्यांमार से जुड़ा हुआ है।
  • इसका क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी (8,628 वर्ग मील) है।
  • इनकी भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं।
  • यहां के पर्वतीय क्षेत्रों में नागा व कुकी जनजाति के लोग रहते हैं।
  • मणिपुर का शाब्दिक अर्थ 'आभूषणों की भूमिट है।
  • भारत की स्वतंत्रता के पहले यह रियासत थी।
  • आजादी के बाद यह भारत का एक केंद्रशासित राज्य बना। यहां की राजधानी इम्फाल है।
  • पहाड़ी ढालों पर चाय तथा घाटियों में धान की उपजें प्रमुख हैं।
  • यहीं से होकर एक सड़क बर्मा को जाती है।
  • अपनी विविध वनस्पतियों व जीव-जंतुओं के कारण मणिपुर को 'भारत का आभूषण' और 'पूरब का स्विट्जरलैंड' आदि विविध नामों से संबोधित किया जाता है।

यह पढ़ें: Bihar JDU से अलग होने के बाद बोले चिराग पासवान-'मुझे इस पल का आनंद लेने दीजिए'यह पढ़ें: Bihar JDU से अलग होने के बाद बोले चिराग पासवान-'मुझे इस पल का आनंद लेने दीजिए'

Comments
English summary
The Congress on Sunday reconstituted the coordination, manifesto, campaign and publicity committees of the Manipur unit of the party.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X