Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुनील पाल ने पोर्न से की 'द फैमिली मैन और मिर्जापुर' की तुलना, मनोज बाजपेयी के लिए यूज किए ऐसे शब्द

मुंबई, 25 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को पोर्न मूवी और पोर्न ऐप बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। तब से लेकर अब तक कई सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर या फिर किसी इंटरव्यू में इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहे हैं। इसी बीच पॉपुलर कॉमेडियन सुनील पाल ने भी एक इंटरव्यू में इस केस पर अपना रिएक्शन दिया। इंटरव्यू में सुनील पाल ने शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और मनोज वाजपेयी पर अपनी काफी तीखी प्रतिक्रिया दी। सुनील ने 'द फैमिली मैन' और 'मिर्जापुर' जैसी वेब सीरीज पर कटाक्ष करते हुए सेंसरशिप का फायदा उठाने के लिए जमकर आड़े हाथों लिया।

'जो कुछ हुआ, वह होना ही था'

'जो कुछ हुआ, वह होना ही था'

दरअसल, शिल्पा शेट्टी के बिजनेस मैन पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी से जुड़े मामले में गिरफ्तारी के बाद पूरी इंडस्ट्री में कंट्रोवर्सी का बाजार गर्म हैं। इस बीच सुनील पाल, जिन्होंने साल 2005 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतकर फेम हासिल किया था, उन्होंने राज द फैमिली मैन और मिर्जापुर जैसी सीरीज पर कटाक्ष करते हुए राज कुंद्रा पर बात करते हुए कहा कि जो कुछ हुआ, वह होना ही था, और यह जरूरी था। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि बड़े लोग चाहे वेब सीरीज हो या दूसरी जगह सेंसरशिप न होने का फायदा उठा रहे हैं।

 मनोज बाजपेयी के लिए यूज किए ऐसे शब्द

मनोज बाजपेयी के लिए यूज किए ऐसे शब्द

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सुनील पाल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि इन दिनों बन रही वेब सीरीज को घर पर नहीं देखा जा सकता। मैं विशेष रूप से यह बताना चाहूंगा कि मैं वास्तव में मनोज बाजपेयी जैसे 3-4 लोगों से नफरत करता हूं। मनोज बाजपेयी कितने भी बड़े अभिनेता हों, मैंने इससे अधिक 'बदतमीज' और 'गिरा हुआ इंसान' कभी नहीं देखा। देश ने आपको राष्ट्रपति पुरस्कार दिया और आप पारिवारिक दर्शकों के लिए क्या कर रहे हैं?

द फैमिली मैन पर सुनील पाल ने उठाए सवाल

द फैमिली मैन पर सुनील पाल ने उठाए सवाल

इसके आगे सुनील पाल ने कहा कि आप एक वेब सीरीज बनाते हैं। जहां पत्नी का किसी दूसरे पुरुष के साथ अफेयर चल रहा हो और आपका कहीं और अफेयर हो, नाबालिग बेटी अपने बॉयफ्रेंड की बात कर रही है और छोटा बेटा अपनी उम्र से बड़ा व्यवहार कर रहा है। क्या ऐसा दिखता है एक परिवार? अब उन्होंने सीजन रोक दिया है और लोगों को हैरान कर दिया है कि लोनावाला में क्या हुआ। क्या हो रहा है? आपके पास दिखाने के लिए क्या बचा है? बता दें कि सुनील पाल राज और डीके की लोकप्रिय अमेजन प्राइम वीडियो ओरिजिनल सीरीज द फैमिली मैन सीजन 1 का जिक्र कर रहे थे। शो का सीजन 2 इस साल जून में रिलीज हुआ था।

'ऐसे लोगों को बंद करके 100 दिन तक पीटना चाहिए'

'ऐसे लोगों को बंद करके 100 दिन तक पीटना चाहिए'

इसके साथ ही उन्होंने वेब शो मिर्जापुर को लेकर बात कही। सुनील ने कहा कि उसे बदतमीजी से लोगों द्वारा बनाया जाता है। मुझे उनसे बहुत नफरत है। इन सब पर बैन लगना चाहिए क्योंकि ये भी पोर्न है। पोर्न केवल वह नहीं है जो हम देखते हैं, बल्कि विचारों की पोर्न भी है।वहीं सुनील पाल ने इस तरह के पोर्नोग्राफी रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस को बधाई दी। उन्होंने बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म के मालिकों पर गंदगी फैलाने का भी आरोप लगाया और कहा कि ऐसे लोगों को एक कमरे में बंद करके 100 दिन तक पीटना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+