'चलो छुटकारा मिला', राजू श्रीवास्तव के निधन पर इस कमेंट पर लताड़े गए कॉमेडियन रोहन जोशी, मांगनी पड़ी माफी

नई दिल्ली, 22 सितंबर। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 21 सितंबर को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान कार्डियक अरेस्ट के बाद राजू को एम्स में भर्ती करवाया गया था। बीते 41 दिन से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने बुधवार की सुबह अंतिम सांस ली। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं, स्टैंड-अप कॉमेडियन रोहन जोशी ने अपने एक कमेंट को लेकर ट्रोल हो गए। रोहन ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर अतुल खत्री की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया था।

Recommended Video

    Raju Srivastava की मौत को 'कर्म' का फल बताने वाला Rohan Joshi कौन है ?| वनइंडिया हिंदी | *News
    अतुल खत्री ने सोशल मीडिया पर राजू को दी श्रद्धांजलि

    अतुल खत्री ने सोशल मीडिया पर राजू को दी श्रद्धांजलि

    कॉमेडियन अतुल खत्री सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्तव के लिए एक छोटी सी श्रद्धांजलि लिखी थी। अतुल ने इंस्टाग्राम पर राजू की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ''RIP राजू भाई। आप इतने सारे लोगों के लिए प्रेरणा थे। जब भी आप मंच पर जाते थे तो आग लगा देते थे। आपकी मौजूदगी ऐसी थी कि जब भी लोग आपको देखते थे तो उनके चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती थी। भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडी के लिए एक बड़ी क्षति है।''

    रोहन जोशी ने कहा - चलो छुटकारा तो मिला

    रोहन जोशी ने कहा - चलो छुटकारा तो मिला

    अतुल खत्री के इस पोस्ट पर स्टैंड-अप कॉमेडियन रोहन जोशी ने कमेंट किया, ''हमने कोई चीज नहीं खोई है। चाहे ये कर्मा था, चाहे रोस्ट था या न्यूज में कोई कॉमेडी, राजू श्रीवास्तव ने स्टैंडअप की नई लहर शुरू होने के बाद नए कॉमिक्स के खिलाफ बोलने को कभी कोई मौका नहीं छोड़ा था। रोहन ने आगे लिखा कि वे हर वक्त अपकमिंग आर्ट फॉर्म के खिलाफ समाचार चैनलों पर बोलते थे। इसे ऑफेंसिव कहते थे, क्योंकि उन्हें ये स्टाइल समझ नहीं आता था। भले ही उन्होंने कुछ अच्छे जोक्स बोले होंगे, लेकिन वे कॉमेडी की स्प्रिट के बारे में कुछ नहीं जानते थे। चलो छुटकारा तो मिला।''

    मनोज मुंतशिर ने कहा - ये 'दो कौड़ी' के लोग...

    मनोज मुंतशिर ने कहा - ये 'दो कौड़ी' के लोग...

    अपने विवादिक कमेंट के बाद रोहन जोशी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। यूजर्स ने रोहन को जमकर लताड़ लगाई। हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने एक ट्वीट में लिखा, ''ये रोहन जोशी कौन है, और इतनी घिनौनी सोच लाता कहाँ से है? राजू श्रीवास्तव जैसे लोकप्रिय और साफ़ सुथरी छवि वाले कलाकार के निधन पर ऐसी पोस्ट ? शायद हमारी ही ग़लती है। हम इतने शान्तिप्रिय हो गये हैं कि हमारे मुंह पर तमाचा मारने से पहले ये ‘दो कौड़ी' के लोग ‘एक बार' भी नहीं सोचते।

    'ऐसे घटिया और नीच व्यक्ति को भगवान सद्बुद्धि दे'

    'ऐसे घटिया और नीच व्यक्ति को भगवान सद्बुद्धि दे'

    कॉलमनिस्ट युवराज पोखरना ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से रोहन जोशी को जमकर लताड़ लगाई। युवराज ने वीडियो शेयर कर कहा कि राजू श्रीवास्तव के निधन पर जब पूरा देश शोक मना रहा है तब रोहन जोशी जैसा व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से कहता है कि 'अच्छा हुआ मर गया'। मैं प्रार्थना करता हूं कि ऐसे घटिया और नीच व्यक्ति को भगवान सद्बुद्धि दे।

    रोहन जोशी को मांगनी पड़ी माफी, कमेंट डिलीट

    रोहन जोशी को मांगनी पड़ी माफी, कमेंट डिलीट

    बता दें, सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से ट्रोल होने के बाद रोहन को आखिरकार माफी मांगनी पड़ी। उन्होंने अपना कमेंट भी डिलीट कर दिया। रोहन ने बाद में सफाई देते हुए लिखा है ''यही सोचकर डिलीट किया, क्योंकि एक मिनट के गुस्से के बाद मुझे एहसास हुआ कि आज का दिन मेरी पर्सनल फीलिंग्स को दिखाने के लिए सही नहीं है। सॉरी अगर इससे दुख पहुंचा और नजरिया दिखाने के लिए धन्यवाद।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+