कोरोना के चलते गणतंत्र दिवस पर कंधे से कंधा मिलाकर परेड नहीं कर सकेंगे NSG कमांडो
नई दिल्ली। 26 जनवरी 2021 को भारत में 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां जोरो से शुरू हो गई हैं। परेड में थल, जल और वायु सेना के जवान शामिल होते हैं। गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) आज विजय चौक और राजपथ पर ड्रिल करते नजर आये। लेकिन इस बार गणतंत्र दिवस परेड पर कोरोना का असर दिखेगा।

इस जानलेवा महामारी के चलते इस बार एनएसजी ने अपने परेड में बदलाव किया है। ये बदलाव हेल्थ प्रोटोकॉल के चलते हुआ है। हर बार कंधे से कंधे मिलकर चलने वाले एनएसजी कमांडो इस बार एक दूसरे से 1.5 मीटर की दूरी पर कदम से कदम मिलाकर परेड करेंगे। इसके अलावा पिछले वर्ष की तुलना में सिर्फ 40 फीसदी कमांडो ही परेड में हिस्सा लेंगे।
कोरोना वायरस के चलते इस बार नहीं होंगे खास मेहमान
गणतंत्र दिवस समारोह में खास मेहमान की कमी खलेगी। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के न्यू स्ट्रेन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर भारत सरकार ने इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि किसी भी खास मेहमान को न्योता नहीं देने का मन बनाया है। आपको बता दें कि 26 जनवरी 2021 को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को न्योता दिया गया था।
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के न्यू स्ट्रेन के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना भारत दौरा रद्द कर दिया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के भारत दौरा रद्द कर दिये जाने के फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर किसी भी प्रतिष्ठित व्यक्तित्व को न्योता नहीं भेजा जायेगा।
परेड के लिए दिल्ली आए सेना के 150 जवान संक्रमित
26 जनवरी और आर्मी डे की परेड में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सेना के 150 जवान संक्रमित मिले हैं। संक्रमित जवान डॉक्टर्स की देख-रेख में क्वारैंटाइन हैं। रिकवर होने के बाद वे फिर से रिहर्सल कैंप में शामिल हो सकेंगे।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications