क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

दिल्ली-NCR में शीतलहर से कांप रहे लोग, बुधवार को बारिश के आसार

Google Oneindia News

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में ठंड का कहर बरकरार है। मंगलवार को शीतलहर की स्थिति रही। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री पर आ गिरा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि साधारण से 2 डिग्री कम है। हवा में 94 से 52 प्रतिशत की नमी बनी रही। बुधवार को आसमान में बादलों के रहने की संभावना है। साथ ही सुबह से रात तक हल्की फुहार पड़ा सकती है।

cold waves in delhi made people shiver, it may rain on Wednesday

जानकारी के अनुसार- बुधावार सुबह दिल्ली कोहरे की चादर में लिपटी होगी। आसमान में घने बादल होंगे और हल्कि बारिश की संभावना है। आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 6 डिग्री औक 21 डिग्री रहेगा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किा गया था जबकि अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री दर्ज किया गया था। ठंड अभी कुछ और दिन रहने की संभावना है। लोगों को तीखी धूप के साथ शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। इससे मौसम में कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे। इस बार सर्दी ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़े हैं।

सर्दी के चलते हर दिन रैन बसेरे भी भरते चले जा रहे हैं। बाहर से कामकाज के लिए आने वाले लोग जो कि बेघर है वे रैन बसेरों में आकर रह रहे हैं। जगह जगह अलाव जलाकर भी लोग खुद को राहत दे रहे हैं। बता दें कि कोहरे और गिरते पारे के कारण यातायात पर भी खासा प्रभाव पड़ा है। दिल्ली पहुंचने वाली लगभग 12 ट्रेने देरी से चल रही हैं। इसके अलावा हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। कई विमान देरी से चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अभी दो दिन और कंपाएगी ठंड, 31 जनवरी के बाद दिल्ली को मिल सकती है राहत

Comments
English summary
cold waves in delhi made people shiver, it may rain on Wednesday
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X