श्रीनगर में ठंड बढ़ी, लेह सबसे ठंडा
श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार का दिन इस मौसम में अभी तक सबसे ठंडा दिन रहा। लेह का तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अभी तक का सबसे कम तापमान रहा।"
करगिल में रात का तापमान शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।अधिकारी ने बताया, "जम्मू का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अभी तक सबसे कम तापमान है।"
अधिकारी ने बताया कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान के और अधिक गिरने की संभावना है और मौसम शुष्क बना रहेगा।श्रीनगर में कोहरा कम होने से आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा।
कश्मीर में इस बार सर्दियों और शीत लहर की शुरुआत जल्दी हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए सितंबर में हुई बारिश को जिम्मेदार ठहराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications