दिल्ली में लगातार बदल रहा मौसम, फिर से ओले पड़ने की आशंका
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली में ठंड थमने का नाम ही नहीं ले रही। मौसम ने बुधवार को एक बार फिर से करवट ली है। आज रात हल्की बारिश होगी जबकि गुरुवार को ओले गिरने की संभावना है। मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को दिन में आसमान में बादल छाए रहे जबकि अधिकतम तापमान में मामुली बढ़त दिखी। दिल्ली में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मौसम में काफी बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के पूरी तरह से प्रभावी होने के चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके चलते गुरुवार को तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। ये फरवरी में रिकॉर्डेड औसत तापमान से 4 डिग्री अधिक होगा। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
ठंड के चलते दिल्ली के रैन बसेरे खचाखच भरे हुए हैं। बाहर से कामकाज के लिए दिल्ली आने वाले बेघर लोगों के लिए ये रैन बसेरे ठंड में बड़ा सहारा हैं। हालांकि ठंड के कारण इस साल भी कई मौतें दर्ज कि गई हैं। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में कोहरे का कहर भी बरकरार है। कोहरे के चलते यातायात में काफी बाधा आ रही है। कोहरे के चलते दिल्ली पहुंचने वाली 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा हवाई यातायात पर भी इसका काफी असर पड़ा है। कई विमान डिले किए गए हैं जबकि कई रद्द भी किए जा रहे हैं।
14 Delhi-bound trains are running late today due to fog/low visibility. pic.twitter.com/fWzUoXsYXu
— ANI (@ANI) February 13, 2019
गौरतलब है कि ठंड के चलते लोग अभी भी जगह- जगह अलाव जलाकर बैेठे दिखाई पड़ रहे हैं। इस साल ठंड ने पिछले कई सालों के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग के चलते मौसम में काफी तेजी से बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में अचानक हद से ज्यादा ओेले पड़ने से लोग चौंक गए थे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली एनसीआर में फिर करवट लेगा मौसम, कोहरे के चलते 18 ट्रेनें लेट