बिहार में ठंड ने सात लोगों को लीला, घने कोहरे से सब परेशान

पटना| ठंड की चपेट में इस समय पूरा भारत है, कड़कड़ाती सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, यही नहीं सर्दी ने अभी तक काफी लोगों को अपना कोपका भाजन भी बना लिया है। बिहार में बीते शुक्रवार से रविवार तक के बीच में सात लोग सर्दी की भेंट चढ़ चुके हैं।

Cold claims seven lives in Bihar

बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "भयंकर ठंड के कारण शुक्रवार से लेकर अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।" पटना मौसम विभाग के निदेशक ए.के. सेन ने कहा कि पूरे राज्य में उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा चल रही है।उन्होंने कहा, "बर्फीली हवाएं आने वाले दिनों में भी राज्य में चलती रहेंगी।

रविवार को भी घने कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा और हवाई तथा रेल यातायात भी बाधित हुआ। गया में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस था, जबकि राज्य की राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा। घने कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात बाधित हुआ। कई उड़ानें और लंबी दूरी की रेलगाड़ियों का परिचालन देरी से हुआ।

बिहार में राजधानी पटना समेत सभी इलाके शीतलहर और कोहरे की चपेट में हैं। सोमवार सुबह भी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने हालांकि दोपहर के बाद धूप निकलने का अनुमान जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+