सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए करण जौहर, लोगों ने कहा-'अब आएगा Coffee With NCB शो'
Coffee with NCB:: फिल्ममेकर करण जौहर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक नोटिस भेजा है,जिसमें उनके घर साल 2019 में हुई एक पार्टी की डिटेल्स मांगी गई है। इस पार्टी में ड्रग्स के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है, इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। जिसमें दिख रहे कई नामचीन फिल्मी सितारों पर ड्र्ग्स के सेवन का आरोप लगा है, फिलहाल करण जौहर ने एनसीबी के नोटिस का जवाब दे दिया है।
Recommended Video

करण जौहर हुए ट्रोल
PTI की खबर के मुताबिक करण जौहर ने दावा किया है कि जिस पार्टी के वीडियो की बात हो रही है, उसमें किसी भी प्रकार के ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं हुआ था। इसके साथ ही करण जौहर ने एनसीबी को उस पार्टी से संबंधित और वीडियो भी भेजे हैं, जो कि सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं है।

लोगों ने जमकर करण जौहर का मजाक उड़ाया
लेकिन एनसीबी के नोटिस के बाद करण जौहर लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं, इस वक्त Twitter पर 'Coffee With NCB'ट्रेंड कर रहा है। लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने जमकर करण जौहर का मजाक उड़ाया है।

अब तो नया शो आएगा #CoffeewithNCB
कुछ यूजर्स ने लिखा है कि अब तो नया शो आएगा #CoffeewithNCB, तो कुछ ने लिखा कि CoffeewithNCB, नो प्रोडक्शन इन धर्मा प्रोडक्शन। तो कुछ ने लिखा करण जौहर आप पर शर्म आती है। तो वहीं कुछ लोगों ने लिथा है-कभी खुशी कभी गम #CoffeewithNCB।

करण ने ट्विटर पर एक लेटर शेयर किया था
मालूम हो कि सितंबर के महीने में भी करण जौहर ने इस मामले पर सफाई देते हुए ट्विटर पर एक लेटर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ न्यूज चैनल, प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गलत और भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं कि मैंने 28 जुलाई 2019 को अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया जिसमें नशीले पदार्थों का सेवन किया गया। मैं पहले ही कह चुका है कि सभी आरोप झूठे हैं।
'नशीले पदार्थों का न सेवन करता हूं न ही इसे प्रमोट करता हूं'
मैं दोबारा कहता हूं कि आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। पार्टी में किसी भी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया गया था। मैं कहना चाहता हूं कि मैं नशीले पदार्थों का न सेवन करता हूं न ही इसे प्रमोट करता हूं। मुझे उम्मीद है कि मीडिया के सदस्य संयम बरतेंगे। अन्यथा मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचेगा सिवाय कानून के पास जाने के।












Click it and Unblock the Notifications