Coal Pilferage Scam: सीबीआई ने TMC सांसद अभिषेक की पत्नी से उनके घर पहुंचकर की पूछताछ
कोलकाता, 14 जून: सीबीआई ने कोयला चोरी घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा से उनके साउथ कोलकाता स्थित आवास पर पहुंंचकर मंगलवार सुबह पूछताछ की।

सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम, जिसमें एक महिला अधिकारी भी थी, सुबह करीब साढ़े 11 बजे हरीश मुखर्जी रोड स्थित बनर्जी के आवास 'शांतिनिकेतन' पहुंची।
सीबीआई पहले भी चुकी है पूछताछ
यह दूसरी बार है जब मामले के सिलसिले में केंद्रीय एजेंसी उससे पूछताछ कर रही है। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले सीबीआई ने पिछले साल फरवरी में उनसे पूछताछ की थी। उस दिन सीबीआई की टीम के पहुंचने से कुछ देर पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक के घर पहुंची थीं।
सीबीआई रुजिरा के बयान से संतुष्ट नहीं थी
सीबीआई अधिकारी ने बताया हम रुजिरा बनर्जी के जवाब से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए हम उनसे फिर से पूछताछ कर रहे हैं। सीबीआई ने पिछले साल रुइरा नरूला बनर्जी की बहन मेनोका गंभीर, उनके पति और ससुर से भी पूछताछ की थी।
जानिए पूरा मामला क्या है?
आरोप है कि आसनसोल के पास कुनुस्तोरिया और कजोरा इलाके में ईस्टर्न कोलफील्ड्स की लीजहोल्ड खदानों में कोयले का अवैध खनन किया गया। सीबीआई के अनुसार, जांच में 1,300 करोड़ रुपये के वित्तीय लेन-देन का संकेत मिला है, जिनमें से अधिकांश कई प्रभावशाली लोगों के पास गया। जांच में पता चला कि हवाला के जरिए इन प्रभावशाली लोगों के विदेशी बैंक खातों में पैसा जमा किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications