गौतम गंभीर की मदद से महिला क्रिकेटर को मिला इंसाफ, सलाखों के पीछे पहुंचा यौन उत्पीड़न का आरोपी कोच

नई दिल्ली। दिल्ली में एक महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस महिला क्रिकेटर ने छेड़छाड़ करने का आरोप अपने कोच पर लगाया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आरोपी कोच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि महिला क्रिकेटर ने उनसे मदद मांगी थी, जिसके बाद कोच के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

कोच के खिलाफ केस दर्ज

कोच के खिलाफ केस दर्ज

गौतम गंभीर ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस को टैग कर बुधवार को ट्वीट किया, 'कुछ दिनों पहले, एक लड़की मेरे पास शिकायत लेकर आई थी कि क्रिकेट कोच उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। वह आरोपी अब सलाखों के पीछे है और उस लड़की की काउंसलिंग की जा रही है ताकि वह इस कड़वे अनुभव से बाहर आ सके।' गौतम गंभीर ने त्वरित प्रतिक्रिया के लिए गृहमंत्री और दिल्ली पुलिस का आभार व्यक्त किया।

महिला क्रिकेटर ने मांगी थी गंभीर से मदद

महिला क्रिकेटर ने मांगी थी गंभीर से मदद

गौतम गंभीर ने इस ट्वीट में आगे लिखा कि हमें ऐसे राक्षसों के लिए कोई सहनशीलता नहीं रखनी चाहिए। इस महिला क्रिकेटर ने ट्वीट कर गौतम गंभीर से गुहार लगाई थी और कहा था, 'सर, मैं एक महिला क्रिकेटर हूं और दिल्ली में रहती हूं। कोच मेरा उत्पीड़न कर रहे हैं, उन्होंने रेप करने की भी कोशिश की और धमकी दी है कि अगर मैंने किसी से शिकायत की तो मेरा करियर बर्बाद कर देंगे, मेरी मदद कीजिए सर। महिला क्रिकेटर के इस ट्वीट पर गंभीर ने उसकी मदद की।

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद हैं गंभीर

पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद हैं गंभीर

इसके पहले भी, गौतम गंभीर ने दिल्ली में ट्रैफिक समस्या से निजात पाने के लिए लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से सुझाव मांगे थे। लोग उनसे सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाते हैं। गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और वे विभिन्न मुद्दों पर लोगों से समय-समय पर राय लेते रहते हैं। गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मार्लेना को मात दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+