DSK लोन केस: बैंक ऑफ महाराष्ट्र के CMD समेत कई बड़े अधिकारी गिरफ्तार
मुंबई। बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एमडी-सीईओ रविंद्र मराठे को एग्जीक्यूटिव डायरेटक्टर आर के गुप्ता के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को 3000 करोड़ रुपए के डीएसके ग्रुप लोन डिफाल्ट केस में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में बैंक के पूर्व सीएमडी सुशील मुनोत को भी जयपुर से पकड़ा गया है। आरोप है कि इन लोगों ने दिवालिया हो चुके डीएसके ग्रुप को गलत तरीके से लोन दिलवाने में मदद की।
आर्थिक अपराध शाखा का आरोप है कि बैंक के गिरफ्तार किए गए अधिकारियों की मिलीभगत कर्ज लेने वाली कंपनी के साथ थी जिसके चलते कंपनी को इतनी बड़ी रकम बतौर कर्ज आसानी से दे दी गई। लिहाजा, गिरफ्तार किए गए बैंक के अधिकारियों के खिलाफ बेइमानी, क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी और ब्रेच ऑफ ट्रस्ट का मामला दर्ज किया गया है।
डीएसके ग्रुप के चीफ हो चुके हैं फरवरी में हो चुके हैं गिरफ्तार
डीएसके ग्रुप के प्रमुख डीएस कुलकर्णी पुणे बेस्ड बल्डिर हैं, जिन पर 4000 निवेशकों को धोखा देने का आरोप है। डीके और उनकी वाइफ हेमन्ती को इसी साल फरवरी में क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट किया था। कुलकर्णी पर बैंक का पैसा न चुकाने और सही समय पर फ्लैट न देने के आरोप थे। कुलकर्णी पर निवेशकों के 230 करोड़ रुपए भी नहीं लौटाने का आरोप है। गौरतलब है कि पिछले महीने महाराष्ट्र सरकार ने डीएस कुलकर्णी और उसकी पत्नी हेमंती की 124 संपत्ति, 276 बैंक अकाउंट और 46 गाड़ियों को जब्त करने का नोटिफिकेशन जारी किया था।