T-तुष्टिकरण, M-माफिया राज! CM योगी ने बंगाल रैली में बताया TMC का असली मतलब, गुंडों को दी सीधी चेतावनी!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में हुंकार भरी। सोनामुखी और नंदकुमार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने न केवल टीएमसी (TMC) की नई परिभाषा दी, बल्कि राज्य में हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव (Demography Change) और हिंदुओं की स्थिति पर भी गंभीर चिंता जताई।

CM Yogi West Bengal Rally

योगी आदित्यनाथ ने अपने तीखे भाषण में टीएमसी का नया अर्थ बताते हुए कहा कि आज यह पार्टी बंगाल की बर्बादी का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने TMC की फुल फॉर्म बताते हुए कहा कि....

  • T (Tushitikaran): तुष्टिकरण की राजनीति।
  • M (Mafia Raj): माफियाओं का बोलबाला।
  • C (Cut Money): हर काम में अवैध वसूली या कट मनी।


योगी ने आरोप लगाया कि ममता सरकार केवल अपने वोट बैंक की चिंता करती है। उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश में हुई एक दलित हिंदू की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि 'ममता दीदी इस पर इसलिए मौन रहीं क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं उनका मुस्लिम वोट बैंक खिसक न जाए।'

'हिंदू शून्य' करने का षड्यंत्र

सीएम योगी ने बंगाल के कई जिलों जैसे मालदा, मुर्शिदाबाद, दिनाजपुर, नादिया और हावड़ा का नाम लेते हुए कहा कि यहां हिंदुओं को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि आज बंगाल में दुर्गा पूजा और अन्य हिंदू त्योहारों पर कर्फ्यू जैसा माहौल बना दिया जाता है, जबकि घुसपैठियों को संरक्षण देकर राज्य की डेमोग्राफी बदली जा रही है।

'खेला' खत्म और 'बुलडोजर' की चेतावनी

यूपी के सुशासन का हवाला देते हुए योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब दंगे नहीं होते और माफिया 'जहन्नुम' की यात्रा पर भेज दिए गए हैं। उन्होंने बंगाल की जनता को भरोसा दिलाया कि, टबंगाल में अब 'खेला' बंद होगा और विकास का अध्याय शुरू होगा। सीएम योगी ने कहा कि, 'अगर कोई बहन-बेटियों या संस्कृति के साथ खिलवाड़ करेगा, तो 'बुलडोजर' उसे जवाब देगा। बंगाल में उर्दू थोपने की कोशिश कामयाब नहीं होगी, यहां बांग्ला ही बोली जाएगी।'


योगी आदित्यनाथ ने जनता से 'डबल इंजन' की सरकार बनाने का आह्वान किया ताकि बंगाल को फिर से 'कल्चरल कैपिटल' बनाया जा सके, जिसे टीएमसी ने 'क्राइम कैपिटल' में बदल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+