वायनाड को पाकिस्तान से जोड़ने पर अमित शाह को केरल सीएम विजयन का करारा जवाब
नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को अमित शाह के उस टिपण्णी का जवाब दिया जिसमें शाह ने कहा था कि राहुल गांधी भारत में रोड शो करते हैं या पाकिस्तान में मालूम ही नहीं पड़ता। विजयन ने कहा कि भाजपा प्रमुख को पहाड़ी जिले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आपको बतात दें कि केरल के वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। भाकपा प्रत्याशी के पक्ष में रैली को संबोधित करते हुए विजयन ने कहा कि अगर शाह को स्वतंत्रता संग्राम में वायनाड के इतिहास के बारे में कोई जानकारी होती तो वह इसे पाकिस्तान से नहीं जोड़ते।
विजयन ने कहा कि शाह ने वायनाड का अपमान किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह नहीं समझ पाए कि सभा वायनाड में हो रही है या पाकिस्तान में। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या उन्हें (शाह) वायनाड के बारे में कोई जानकारी है? क्या उन्हें ब्रिटिशों के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में वायनाड की भूमिका के बारे में कोई जानकारी है?
Read Also- इस एक्टर ने पीएम मोदी से पूछे सुलगते सवाल, अखिलेश-मायावती को भी दी नसीहत
भाजपा पर तंस कसते हुए विजयन ने कहा कि हो सकता है कि भगवा दल को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की जानकारी नहीं हो। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम को समझने के लिए उन्हें उसमें हिस्सा लेना चाहिए था। विजयन ने कहा, ''एलडीएफ ने कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी को हराने का फैसला किया है।''