सीएम रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों से औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 500-1,000 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए कहा

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों से औद्योगिक क्षेत्रों के लिए हैदराबाद में बाहरी रिंग रोड (ओआरआर) और क्षेत्रीय रिंग रोड (आरआरआर) के बीच 500-1,000 एकड़ भूमि अधिग्रहण करने कहा है। इसके साथ ही Middle East और यूरोप में बड़ी मात्रा में दवाएं बनाने वाली कंपनियों की स्थापना के लिए लागू ट्रेंड पर स्‍टडी करने के लिए कहा है।

Telangana Congress

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सोमवार, 18 दिसंबर को अधिकारियों से हैदराबाद में बाहरी रिंग रोड और क्षेत्रीय रिंग रोड पांच सौ से एक हजार एकड़ भूमि का की पहचान करने को कहा ताकि उस भूमि को औद्योगिक क्षेत्रों में विकसित किया जा सके।

इसके संबंध में मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सचिवालय में नगर निगम प्रशासन और उद्योगों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्‍होंने ये भी निर्देश दिए कि जिन जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है, वे हवाई अड्डे, राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य राजमार्गों से 50-100 किमी के भीतर होनी चाहिए।

इसके साथ सीएम ने इस बात का विशेष ध्‍यान देने के लिए कहा कि जो औद्योगिक उद्देश्यों के लिए जो भू‍मि चिन्हित की जा रही है वो भूमि कृषि योग्य न हो। वे परती भूमि होनी चाहिए और खेती योग्य कतई नहीं होनी चाहिए।

उन्‍होंने कहा ऐसा करने से राज्‍य के किसानों के हित प्रभावित नहीं होंगे। योजना सीएम का बाहरी क्षेत्रों में औद्योगिक भू‍मि के लिए जमीन की पहचान करने का आदेश देने के पीछे मंशाा विकास को विकेंद्रीकृत करने और प्रदूषण के स्तर को भारी रूप से कम करने की है।

रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों से ये जानने की कोशिश भी कि कि पिछली सरकार में उद्योगों को किस हद तक भूमि आवंटित की गई है और उनमें से किसने उस भूमि का उपयोग उस उद्देश्य के लिए किया है जिस उद्देश्य के लिए उन्हें आवंटित किया गया था। इसके साथ ही ये भी जानना चाहा कि क्या भूमि का उपयोग औद्योगिक गतिविधियों के अलावा किसी अन्य उद्देश्य के लिए किया जा रहा है?

सीएम रेवंत रेड्डी ने इस अहम बैठक में कहा

मैं औद्योगिक विकास के विकेंद्रीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देना चाहता हूं। पिछली सरकार ने कई औद्योगिक घरानों को उदारतापूर्वक भूमि आवंटित की थी। लेकिन क्या उद्योग लगे? इन जमीनों की वर्तमान स्थिति क्या है? मैं औद्योगिक उद्देश्यों के लिए आवंटित भूमि के उपयोग पर एक व्यापक रिपोर्ट चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+