सीएम रेवंत रेड्डी ने पुलिस से तेलंगाना आंदोलन कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस वापस लेने को कहा

तेलंगाना में सत्‍ता की कमान थामते ही मुख्‍यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना पुलिस से तेलंगाना राज्य आंदोलन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ के सभी मामले वापस लेने को कहा है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा इस विषय में अनुरोध किए जाने के तुरंत बाद अतिरिक्त डीजीपी, सीआईडी ​​ने तेलंगाना पुलिस के आयुक्तों को 9 दिसंबर, 2009 और 2 जून, 2014 के बीच गिरफ्तार किए गए और न्यायिक रिमांड पर भेजे गए लोगों के बारे में सभी जानकारियां मांगाी हैं!

Telangana Chief Minister Revanth Reddy

बता दें कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र में जो वादे किए थे उसे पूरा करने का लक्ष्‍य रखते हुए सीएम रेवंत रेड्डी ने बीती 7 दिसंबर को पदभार संभालने के बाद से अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।

मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बाद ही रेवंत रेड्उी ने सीएम कैंप कार्याल 'प्रजा भवन' में बैरिकेड्स हटाने का आदेश दिया और राज्य भर में लोगों की शिकायतों को दर्ज करने के लिए प्रजा दरबार आयोजित किया।

तेलंगना विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही सरकार पर काबिज होते ही सीएम रेवंत रेड्डी ने "6 गारंटी - महा लक्ष्मी योजना" और राजीव आरोग्यश्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत महिलाओं के लिए मुफ्त आरटीसी बस यात्रा शुरू की।

राज्य सरकार द्वारा शुक्रवार को एक जीओ (सरकारी आदेश) जारी किया गया। इस जीओ में तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) की बसों सभी महिलाएं, लड़कियां और ट्रांसजेंडर, जो तेलंगाना के निवासी हैं, राज्य भर में राज्य द्वारा संचालित पल्ले वेलुगु और एक्सप्रेस बसों में स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+