शपथग्रहण के बाद बोले नीतीश, 'जहां थे वहीं आ गए....', तेजस्वी के दावे पर दिया ये जवाब

Bihar CM Nitish Kumar news today: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा है कि अब इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं है, जहां थे वहीं आ गए।

नीतीश ने आरजेडी नेता और अपनी पिछली सरकार में मुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव के 2024 में ही जेडीयू के खत्म होने पर भी जवाब दिया है। उन्होंने जेडीयू सुप्रीमो पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि यह पार्टी इसी साल खत्म हो जाएगी।

bihar cm nitish kumar

Recommended Video

    Bihar: नीतीश कुमार ने ली 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ, 2 डिप्टी सीएम भी बने

    तेजस्वी कुछ भी नहीं कर रह थे- नीतीश कुमार
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के 'जेडीयू 2024 में ही खत्म हो जाएगी' वाले बयान पर जवाब में कहा है, 'हम बिहार के विकास और प्रगति के लिए काम करते हैं। हम वही करते रहेंगे और कुछ नहीं। तेजस्वी कुछ भी नहीं कर रह थे....।'

    अब इधर-उधर जाने का सवाल नहीं है- बिहार के मुख्यमंत्री
    उधर एनडीए में वापसी को लेकर जेडीयू सुप्रीमो ने कहा है, '...अब तो मुक्ति मिल गई...जहां थे वहीं फिर आ गए...और अब इधर-उधर जाने का सवाल नहीं है।'

    जेडीयू 2024 में ही खत्म हो जाएगी- तेजस्वी का दावा
    इससे पहले तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि '..अभी खेला बाकी है...मैं जो कहता हूं वो करता हूं...आप लिख के रख लीजिए, जनता दल (यू) जो पार्टी है, 2024 में ही समाप्त हो जाएगी, ये निश्चित तौर पर लिखकर रख लीजिए।'

    पीएम मोदी ने नीतीश को दी बधाई
    इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार और उनके साथ शपथ लेने वाले दोनों उपमुख्यमंत्रियों को बधाई दी है।

    एक्स पर लिखे पोस्ट में उन्होंने कहा है, 'बिहार में बनी NDA सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी....नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी जी और विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई....मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी......'

    बिहार में सभी पार्टियां और नेता 'पलटूमार' हैं- प्रशांत किशोर
    इस बीच नीतीश के पूर्व सहयोगी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर नीतीश और बीजेपी दोनों पर निशाना साधा है।

    उन्होंने कहा है, 'मैं शुरू से कह रहा हूं कि नीतीश कुमार कभी भी पाला बदल सकते हैं। यह उनकी राजनीति का हिस्सा बन चुका है। लेकिन, आज के घटनाक्रम ने बताया है कि बिहार में सभी पार्टियां और नेता 'पलटूमार' हैं...'

    बिहार विधानसभा चुनावों तक नहीं टिकेगा गठबंधन- प्रशांत किशोर
    यही नहीं उन्होंने यहां तक दावा किया है कि भाजपा-जदयू का नया गठबंधन भी टिकाऊ नहीं रहने वाला। उनके मुताबिक, 'अभी का मौजूदा गठबंधन, जिसमें नीतीश कुमार एनडीए का चेहरा हैं और बीजेपी समर्थन दे रही है, (बिहार)विधानसभा चुनावों तक नहीं टिकेगा। मैं यह आपको लिखित में दे सकता हूं....'।

    उनका कहना है, '...और यह बदलाव लोकसभा चुनाव के 6 महीने के अंदर कभी भी हो सकता है....'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+