'सीएम नीतीश ने तेजस्वी यादव को दिया धोखा', सुशील मोदी ने बिहार में विभाग बंटवारे पर खड़े किए सवाल

नई दिल्ली, 16 अगस्त। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने नई सरकार में आरजेडी- जदयू के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर जदयू प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा राज्यसभा सांसद ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और बिहार की महगठबंधन सरकार को सीएम नीतीश कुमार ने धोखे में रखा है।

Nitish Kumar Vs Sushil Modi

एनडीए से जदयू के अलग होने और बिहार में बनी महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल गठन पर भाजपा ने कई सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी ने विभागों के बंटवारे में भी सीएम नीतीश कुमार पर चालाकी और आरेजेडी को धोखा देने का आरोप लगाय। भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार ने मोदी जेडीयू- आरजेडी गठजोड़ पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा 'सुरेंद्र यादव, रामानंद यादव और ललित यादव जैसे लोगों को कैबिनेट में रखकर नीतीश कुमार क्या संदेश देना चाहते हैं? नीतीश कुमार ने चतुराई से जदयू के पास गृह और वित्त मंत्रालय रखा और तेजस्वी यादव को भी धोखा दिया'।

बिहार सरकार की नई कैबिनेट गठित होने के बाद भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने काह कि राज्य कैबिनेट में अपराधिक छवि के लोगों की भरमार है। राजद की ओर से ललित यादव, रामानंद यावद, सुरेंद्र यादव और कार्तिक कुमार जैसे दागदार छवि के लोग हैं। सुशील मोदी ने याद दिलाया कि ललित यादव वही हैं जिनपर ट्रक ड्राइवर के पांव के नाखुन उखाड़ने के आरोप थे। उन्हें तत्कालीन सीएम लालू यादव ने अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। जबकि सुरेंद्र यादव पर यौन शोषण समेत नौ मुकदमे चल रहे हैं। रामानंद और कार्तिक कुमार की वैसा ही हाल है। बीजेपी राज्यसभा सांसद ने कहा कि ये बिहार के ऐसे नेता हैं जो अपने इलाके में जब निकलते हैं तो लोगों को डर लगता है। सुशील मोदी ने नीतीश कुमार से पूछा कि उन्होंने किस मजबूरी में आपराधिक छवि वालों को मंत्री बनाया है।

भाजपा सांसद ने ट्विटर पर बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार की महगठबंधन सरकार की कैबिनेट एक संतुलित मंत्रिपरिषद नहीं है। उन्होंने ये बात दो वर्गों के 33 प्रतिशत स्थान देने की बात करते हुए की। बीजेपी राज्यसभा सांसद ने कहा कि इससे देश में सकारात्मक संदेश नहीं जाएगा। उन्होंने जदयू प्रमुख व सीएम नीतीश कुमार के निर्णय पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जो वित्त विभाग राजद के पास होना चाहिए था वह भी जदयू ने उनसे छीन लिया। ऐसे करके सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को धोखा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+