CM केजरीवाल की अपील- किसी कीमत पर ना जलाएं पटाखे, सभी एक साथ करेंगे लक्ष्मी पूजन

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में दिवाली का त्योहार है, ऐसे में पटाखों की वजह से प्रदूषण और ज्यादा बढ़ने की आशंका है। इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से पटाखे नहीं जलाने की अपील की। साथ ही एक साथ लक्ष्मी पूजन की बात कही है। सीएम केजरीवाल ने इस बार दिवाली के लिए कुछ खास योजना बनाई है।

Recommended Video

    Delhi Air Pollution: Arvind Kejriwal का ऐलान, इस बार दीपावली पर नहीं जलेंगे पटाखे | वनइंडिया हिंदी
    cm Kejriwal

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हम देख रहे हैं चारों तरफ आसमान में धुंआ नजर आ रहा है। इसके साथ ही कोरोना महामारी भी फैली हुई है। पिछली बार हमने पटाखे नहीं जलाने की सौगंध खाई थी, इस बार भी सभी मिलकर दिवाली मनाएंगे और किसी भी कीमत पर पटाखे नहीं जलाएंगे। अगर आप पटाखे जलाते हैं, तो अपने परिवार और दिल्ली वालों की जान से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार उनकी सरकार ने दिवाली पर खास इंतजाम किए हैं।

    सीएम के मुताबिक दिवाली वाले दिन 14 तारीख को 7.39 बजे से दिल्ली के 2 करोड़ लोग मिलकर लक्ष्मी पूछन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं भी अपने मंत्रियों के साथ लक्ष्मी पूजन एक स्थान पर करूंगा, इसका कुछ चैनल प्रसारण भी करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके साथ एक विशेष पंडित रहेंगे जो पूजन करवाएंगे। ऐसे में सभी लोग अपने टेलीविजन को चालू रखें और उनके साथ लक्ष्मी पूजन करें।

    पड़ोसी राज्यों पर साधा निशाना
    केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़े प्रदूषण की वजह पराली जलने को बताई। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्य किसानों के लिए कुछ नहीं करते हैं, जिस वजह से वो पराली जलाने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दिवाली के आसपास ऐसा ही वातावरण हो जाता है, अफसोस की बात है कि पड़ोसी राज्य की सरकारें कोई कदम नहीं उठाती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+