'लगता है बीजेपी नेताओं ने रिपोर्ट ड्राफ्ट की", विधानसभा सदस्यता जाने की रिपोर्ट पर बोले सीएम हेमंत

रांची, 25 अगस्त। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द होने की खबर पर मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बयान आया है। इसमें कहा गया है कि मीडिया रिपोर्ट से सीएम को पता चला है कि चुनाव आयोग ने उनकी विधानसभा सदस्यता को रद्द करने के संबंध में सिफारिश भेजी है। इस संबंध में सीएमओ को चुनाव आयोग की तरफ से या फिर राज्यपाल की तरफ से कोई सूचना नहीं मिली है।

Recommended Video

      Hemant Soren की कुर्सी पर संकट, EC ने Governor को भेजी रिपोर्ट | वनइंडिया हिंदी | *Politics
      Hemant Soren

      इसमें आगे सीएम के हवाले से कहा गया है कि ऐसा लगता है कि बीजेपी नेता जिनमें एक बीजेपी सांसद और उनके कुछ कठपुतली पत्रकारों ने खुद ही चुनाव आयोग की रिपोर्ट की रूपरेखा तैयार की है। जिसे हालांकि सील कर दिया गया है। भारतीय लोकतंत्र में संवैधानिक प्राधिकरणों और सार्वजनिक एजेंसियों का ऐसा घोर दुरुपयोग और शर्मनाक तरीके से भाजपा मुख्यालय द्वारा इस पर कब्जा जमाना पहले कभी नहीं देखा गया है।

      वहीं हेमंत सोरेन की सदस्यता जाने की खबरों के बीच राज्यपाल रमेश बैस राजधानी पहुंच गए हैं। रांची पहुंचने पर राज्यपाल ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया।

      राज्यपाल ने कहा "अभी तक ऐसे किसी आदेश के मिलने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं इलाज के लिए एम्स गया था। मैं राजभवन पहुंचने के बाद ही कुछ कह सकता हूं।"

      क्या है मामला?

      रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 'लाभ के पद' मामले में राज्यपाल को अपनी रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही राज्यपाल सोरेन की विधायकी पर फैसला लेंगे। राज्य के विपक्षी दल लगातार सीएम को उनके पद से हटाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में अब सभी को राज्यपाल के फैसले का इंतजार है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+