सीएम गहलोत ने शिक्षकों से पूछा- क्या ट्रांसफर के लिए दिया घूस, जवाब मिला- हां

जयपुर,16 नवंबर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को शिक्षकों से जुड़े एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां पर उनकी किरकिरी हो गई। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों ने ही विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार की पोल खोल दी। हालांकि सीएम ने आश्वसन दिया कि जल्द ही उनकी सरकार इस दिशा में कड़े कदम उठाएगी। इसके बाद शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने भी दावा किया कि उनकी सरकार इसी कार्यकाल में मजबूत ट्रांसफर पॉलिसी बना देगी।

transfer

इस कार्यक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएम ने खुद कार्यक्रम में ट्रांसफर के लिए घूस का मुद्दा उठाया और वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या ये सच है, जिस पर जवाब मिला-हां। इस पर सीएम ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए पैसे देने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए एक नीति बनाई जानी चाहिए। इस पर डोटासरा ने भी हामी भरी।

विपक्ष को मिला नया मु्द्दा
राज्य में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी गहलोत सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। ऐसे में जाहिर है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी इस वीडियो को कांग्रेस के खिलाफ इस्तेमाल करेगी। इससे पहले 2021 में शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हंगामा हो चुका है। पिछले महीने ही बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा ने शिक्षा मंत्री डोटासरा के इस्तीफे की मांग की थी।

जल्द होगा कैबिनेट विस्तार
वहीं सचिवालय कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में गहलोत ने कहा कि जल्द ही राजस्थान में कैबिनेट विस्तार होगा। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत कई नेता इसकी मांग कर रहे हैं। खबर है कि निर्दलीय और बीएसपी विधायक को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। अभी गहलोत कैबिनेट में 21 सदस्य हैं, जिनकी अधिकतम संख्या 30 हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+