Ukraine Conflict: गोलाबारी रुकने के बाद दोबारा शुरू की जाएगी नवीन के शव को लाने की प्रक्रिया
नई दिल्ली, 13 मार्च: रूस और यूक्रेन का युद्ध अपने चरम पर है। यूक्रेन में हजारों की संख्या में भारतीय नागरिक भी फंसे थे, जिसमें से ज्यादातर को निकाल लिया गया है। हाल ही में एक भारतीय छात्र रूसी सैनिकों की गोली का शिकार हुआ। जिसकी जान चली गई। उसका पार्थिव शरीर अभी तक यूक्रेन में ही है, जिसे भारत सरकार वापस लाने की कोशिश कर रही है। अब इस घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का बयान सामने आया है।

मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि कर्नाटक के रहने वाले नवीन शेखरप्पा की मौत यूक्रेन में गोली लगने की वजह से हो गई थी। वो एमबीबीएस के छात्र थे। उनके पार्थिव शरीर को लाने की कोशिश की गई थी, लेकिन भारतीय अधिकारी कामयाब नहीं हुए। वहां पर गोलाबारी रुकने के बाद शव वापस लाने की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी।
सामान लेने गया था बाहर
विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक नवीन अपने लिए खाने का सामान खरीदने के लिए पास की दुकान पर गया था। इसी दौरान वो रूसी सेना की गोलियों का शिकार हुआ और उसकी मौत हो गई। बाद में उसके दोस्त को एक स्थानीय अधिकारी का फोन आया कि उसकी (नवीन) की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि नवीन लाइन में लगा था, तभी रूसी सैनिकों ने फायर कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications