दिल्ली में फिर उड़ीं लॉकडाउन की धज्जियां, यमुना पुल के नीचे जुटे सैकड़ों प्रवासी मजदूर, हरकत में आए केजरीवाल

नई दिल्ली। यमुना घाट के पास फ्लाईओवर के नीचे प्रवासी मजदूरों की भीड़ जमा हो गई। लॉकडाउन के बीच हजारों की संख्या में मजदूरों के जमा होने का मामला जब सामने आया तो दिल्ली सरकार हरकत में आ गई। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के दौरान यमुना घाट पर खुले में रहने वाले लोगों को शिफ्ट करने का आदेश दिया है, उनके भोजन और आश्रय की व्यवस्था कर दी गई है।

Recommended Video

    Delhi में Lockdown की धज्जियां, Arvind Kejriwal ने मजदूरों को भेजा Shelter Home | वनइंडिया हिंदी
    रहने और खाने की कोई कमी नहीं- सीएम केजरीवाल

    रहने और खाने की कोई कमी नहीं- सीएम केजरीवाल

    बड़ी संख्या में मजदूरों के यमुना किनारे जमा होने की खबर आने का बाद सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'यमुना घाट पर मजदूर इकट्ठा हुए। उनके लिए रहने और खाने की व्यवस्था कर दी है। उन्हें तुरंत शिफ़्ट करने के आदेश दे दिए हैं। रहने और खाने की कोई कमी नहीं है।'

    हर गरीब तक सरकारी इंतजाम पहुंचाएंगे- केजरीवाल

    एक और ट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'किसी को कोई भूखा या बेघर मिले तो हमें जरूर बतायें। हम रोज 10 लाख लोगों को खाना खिलाते हैं, 75 लाख लोगों को मुफ़्त राशन दिया। हजारों बेघरों के लिए छत का इंतजाम किया। लोग इतने गरीब हैं, कई लोगों को सरकारी इंतजाम का पता ही नहीं चलता। थैंक यू मीडिया, ऐसे गरीबों के बारे में हमें बताने के लिए। हर गरीब तक सरकारी इंतजाम पहुंचाएंगे।' वहीं, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी कि मजदूरों को नाइट शेल्टर्स में शिफ्ट कर दिया गया है और यहीं पर मजदूरों के भोजन की व्यवस्था होगी।

    दिल्ली में कोरोना के 1578 केस

    दिल्ली में कोरोना के 1578 केस

    सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में अगर किसी मजदूर को कोई समस्या आती है तो दिल्ली सरकार उनका पूरा खयाल रखेगी। बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में इजाफा जारी है। राजधानी में बुधवार को संक्रमित मरीजों की संख्या 1578 तक पहुंच गई। हालांकि, बुधवार को नए मामलों की संख्या में कमी आई है और केवल 17 केस सामने आए जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण अबतक 32 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में निजामुद्दीन मरकज से जुड़े हजार से अधिक पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+