कर्नाटक: कोप्पल में विवाह को लेकर सांप्रदायिक हिंसा, 2 लोगों की मौत, धारा 144 लागू
बेंगलुरु, 11 अगस्त: कर्नाटक के कोप्पल जिले में दो गटों में हुई सांप्रदायिक हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 6 लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा दी गयी सूचना के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। शुरूआती जांच में मुस्लिम लड़की से प्यार करने वाले एक हिंदू युवक के कारण ये सांप्रदायिक हिंसा होने की बात सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोप्पल जिले के हुलीहैदर गांव का एक हिंदू लड़का एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था और मुहर्रम के एक कार्यक्रम के दौरान लड़की से मिलने पहुंचा था। लेकिन यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद जल्द ही दोनों समुदायों के अन्य कई लोग भी मौके पर आ गए और कुछ देर चली बहस के बाद उनमें हिंसक झड़प हो गई।
इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों के बीच विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना में 22 साल के पाशा वल्ली और 60 साल के येनकप्पा तलावड की मौत हो गई।, दोनों हुलिहैदर गांव के निवासी हैं। जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। एहतियात के तौर पर गांव में धारा 144 भी लगा दी गई है।
पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पशावली मोहम्मद साबा उसकी गली में फूल तोड़ने के लिए गया था। तभी यंकप्पा ने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं, घटना में गंभीर रूप से घायल यंकप्पा की अस्पताल में मौत हो गई। एसपी अरुणागशु गिरी मौके पर पहुंचे और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही मौके पर तनावपूर्ण हालात को देखते क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications