'मैं CISF को बुला लूंगी', मेट्रो की सीट को लेकर महिला यात्री की 'सीनाजोरी', झगड़े का Video Viral

नई दिल्ली: हमारा देश सबसे न्यारा है। यहां बसने वाले लोग सबसे अलग हैं। क्योंकि जिस देश में बस की सीट पर एक रूमाल रखने से जब सीट उस शख्स की हो जाती है, तो फिर मेट्रो की सीट पर तो पूरा का पूरा बड़ा सा बैग रखा गया है। अब आप सोच रहें होंगे कि सीट, रूमाल और बैग? यहां यह बात इसलिए हो रही है कि दिल्ली मेट्रो के अंदर दो महिलाओं के झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सीट को लेकर दोनों आपस में जमकर झगड़ा कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक 14 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

मेट्रो के अंदर सीट को लेकर झगड़ा

मेट्रो के अंदर सीट को लेकर झगड़ा

इसमें कोई शक नहीं कि मेट्रो के अंदर सीट पाना सबसे बड़ा टास्क है। टास्क इसलिए क्योंकि जैसे ही स्टेशन पर मेट्रो का गेट खुलता है, सवारी सीट पाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं। खास तौर पर ऑफिस आने-जाने की टाइमिंग पर, लेकिन सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के अंदर का एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां दो महिलाएं आपस में एक सीट को लेकर उलझती दिखीं, जिसका वीडियो वहां मौजूद किसी तीसरी सवारी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सीट को बैग रखकर घेरा

सीट को बैग रखकर घेरा

इस वीडियो को प्रतिभा शर्मा नाम की यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक साड़ी पहने महिला खाली सीट पर अपना बैग रखे हुए हैं और सीट खाली करने से साफ इनकार करती हुई नजर आ रही हैं। जबकि सूट पहने महिला उसे उसका बैग उठाने के लिए बोलती ताकि वहां वो बैठ सके, लेकिन सीट पर बैठी महिला यात्री ऐसा करने से साफ इनकार कर देती हैं।

'इन मैडम को बैग रखने के लिए सीट चाहिए'

'इन मैडम को बैग रखने के लिए सीट चाहिए'

इसके बाद महिला पास में थोड़ी जगह पर बैठने की कोशिश करती हैं, लेकिन वो सीट से हल्का सा भी नहीं सरकती। इस दौरान दोनों के बीच जमकर कहासुनी होती है। वीडियो के कैप्शन में यूजर ने लिखा- इन मैडम को मेट्रो में बैग रखने के लिए सीट चाहिए।

लड़ाई के बीच बर्गर में मस्त तीसरी महिला

लड़ाई के बीच बर्गर में मस्त तीसरी महिला

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद महिला के बिहेवियर को देखकर यूजर हैरान नजर आ रहे हैं। और कमेंट सेक्शन में जमकर महिला की खिंचाई कर रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने पास बैठी दूसरी महिला पर लोगों का ध्यान दिलवाया, जो लड़ाई के बीच मस्ती से बर्गर खाती नजर आ रही है। जिसको देखने के बाद यूजर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। आप भी देखिए दिल्ली मेट्रो का यह वीडियो (खबर के अंत में)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+