'ज्ञानू मस्ट गो', CJP को नहीं मिली प्रोटेस्ट की परमिशन, किया 'जेल भरो आंदोलन' का ऐलान

CJP Jail Bharo Andolan: मुंबई में 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के दिन होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर नया मोड़ आ गया है। मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में पार्टी को प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 'जेल भरो आंदोलन' करने का ऐलान किया है।

पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पुलिस के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि वोट देने के अधिकार के बाद अब प्रदर्शन करने के अधिकार को भी छीना जा रहा है। हालांकि मुंबई पुलिस ने अनुमति नहीं देने के पीछे नियमों और कोर्ट के पुराने आदेश का हवाला दिया है। साथ ही आयोजकों को मुंबई में कोई दूसरी जगह चुनकर वहां प्रदर्शन की अनुमति के लिए आवेदन करने की सलाह भी दी गई है।

CJP Jail Bharo Andolan

अभिजीत दिपके ने किया 'जेल भरो' का ऐलान

अभिजीत दिपके ने मुंबई पुलिस के फैसले की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि यह लोगों को अपनी बात रखने से रोकने की कोशिश है। दिपके ने X पर कहा कि लोगों की आवाज दबाने की ऐसी कोशिशें स्वीकार नहीं हैं। उन्होंने ऐलान किया कि अगर CJP को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाती है तो पार्टी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन' करेगी। CJP ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वोट देने के अधिकार के बाद अब प्रदर्शन करने का अधिकार भी छीना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: चुनाव आयोग में रार के बाद फिर सड़कों पर उतरेंगे CJP के अभिजीत दीपके? CEC को दिया सीधा संदेश

अभिजीत दिपके ने इस आंदोलन को लेकर एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें लिखा गया है, " ज्ञानू मस्ट गो! जेल भरो आंदोलन 2 अक्टूबर | शाम 4 बजे | शिवाजी पार्क, मुंबई #सेवडेमोक्रेसी"

2 अक्टूबर को देशभर में प्रदर्शन का था प्लान

CJP ने इससे पहले 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया था। पार्टी ने कहा था कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार 26 सितंबर तक अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो गांधी जयंती से विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। CJP ने चुनाव आयोग के कामकाज और फैसलों को लेकर सवाल उठाते हुए यह मांग रखी थी। पार्टी की योजना देशभर में होने वाले प्रदर्शन की शुरुआत मुंबई से करने की थी। पोर्ट्स के मुताबिक, प्रस्तावित प्रदर्शन शिवाजी पार्क में होना था, लेकिन इसके लिए पुलिस की अनुमति नहीं मिली।

मुंबई पुलिस ने क्यों नहीं दी अनुमति?

मुंबई पुलिस ने अपने फैसले के पीछे नियमों का हवाला दिया है। पुलिस के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट के 4 जनवरी 2013 के PIL 116/2009 से जुड़े फैसले और महाराष्ट्र सरकार के 20 जनवरी 2016 के आदेश के तहत पुलिस के पास शिवाजी पार्क में इस तरह की सभा की अनुमति देने का अधिकार नहीं है। पुलिस ने यह भी बताया कि शिवाजी पार्क में कार्यक्रम के लिए जरूरी BMC अनुमति पेश नहीं की गई थी। पुलिस की ओर से जारी सूचना में आवेदन करने वाले अजिंक्य शिंदे को इस बारे में जानकारी दिए जाने की बात कही गई है।

दूसरी जगह प्रदर्शन का दिया विकल्प

मुंबई पुलिस ने आयोजकों को शहर में किसी दूसरी जगह की तलाश करने की सलाह दी है। पुलिस के मुताबिक, आयोजक दूसरी जगह प्रदर्शन करने के लिए अनुमति का आवेदन दे सकते हैं और उस आवेदन पर नियमों के अनुसार विचार किया जाएगा। पुलिस ने शिवाजी पार्क को साइलेंस जोन और रिहायशी इलाका होने का भी हवाला दिया है। अधिकारियों की ओर से शोर, ट्रैफिक और लोगों की आवाजाही में परेशानी होने की आशंका भी जताई गई है।

पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बाद अभिजीत दिपके ने सोमवार को एक बार फिर सोशल मीडिया पर 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में 'जेल भरो आंदोलन' करने की घोषणा की। CJP का प्रस्तावित प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़ा है। वहीं पुलिस का कहना है कि आयोजक मुंबई में दूसरी जगह चुनकर अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: PM के जन्मदिन पर दीया जलाकर CJP ने उठाया स्कूलों की बदहाली का मुद्दा, शुरू किया 'आदिवासी स्कूल कैंपेन'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+