"आंख से दूर सही, दिल से कहां जाएगा" चीफ जस्टिस DY Chandrachud ने किसके लिए कहीं पाकिस्तानी शायर की ये लाइनें

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने जस्टिस एमआर शाह के रिटायरमेंट के मौके पर आयोजित फेयरवेल में उनके लिए पाकिस्तानी शायर की लाइनें पढ़ी।

cji

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस एम आर शाह सोमवार को रिटायर हो गए। इस मौके पर उनके फेयरवेल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ भी शामिल हुए।

जस्टिस टाइगर शाह के फेयरवेल के दौरान बोलते हुए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने पाकिस्तान शायर अब्दुल्लाह अलीम के शेर को पढ़ा। उन्होंने कहा आंख से दूर सही दिल से कहां जाएगा, जाने वाले तू हमे याद बहुत आएगा।

जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि मैं जस्टिस शाह को उनकी हिम्मत और लड़ने की भावना की वजह से उन्हें टाइगर शाह कहता हूं। जस्टिस शाह 9 नवंबर 2022 को कॉलेजियम में शामिल हुए थे, उसी दिन मेरी खुद सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के तौर पर नियुक्ति हुई थी।

जस्टिस शाह कॉलेजियम में मेरे मजबूत साथी रहे, उनके पास व्यवहारिक ज्ञान भरा पड़ा है। उन्होंने कई अच्छी सलाह दी, जिसने हमारी काफी मदद की। जिसकी वजह से बहुत कम समय में सात जजों की नियुक्ति एक साथ हो सकी।

जब कोरोना आया था तो उस वक्त दोनों ही जज एक ही बेंच में थे, ऑक्सीन को लेकर और कोरोना की तैयारियों को लेकर दोनों ने कई केस एक साथ सुने। चीफ जस्टिस ने 1998 को याद किया जब वह गुजरात हाई कोर्ट में थे। उन्होंने कहा कि एक केस में उन्हें पेश होना था और वह अपना गाउन मुंबई में भूल आए थे, उस वक् जस्टिस शाह ने अपने जूनियर से मेरे लिए गाउन का इंतजाम किया था।

जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि जस्टिस शाह का ह्यूमर जबरदस्त था। उनकी सलाह ने हमेशा मदद की। जस्टिस चंद्रचूड़ की तारीफ पर जस्टिस शाह ने भावुक होकर शुक्रिया अदा किया, उन्होंने कहा कि मैंने किसी डर के बिना अपनी जिम्मेदारी निभाई। मैं हमेशा भगवान और कर्म में भरोसा करता हूं। मैंने कभी किसी चीज की अपेक्षा नहीं की, मैंने गीता का पालन किया।

जस्टिस शाह के रिटायर होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 32 हो गई है। इससे पहले जस्टिस दिनेश माहेश्वरी भी रिटायर हुए थे। सुप्रीम कोर्ट में कुल 34 जजों की क्षमता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+