जस्टिस केएम जोसेफ की नियुक्ति पर बुधवार को बुलाई जा सकती है कोलेजिएम की बैठक, CJI दीपक मिश्रा ने दिए संकेत

Recommended Video

    CJI Dipak Mishra ने Justice KM Joseph की Appointment पर बुलाई बैठक | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय के लिए उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के एम जोसेफ का नाम वापस करने के सरकार के फैसले पर विचार करने के लिए पांच सदस्यीय कॉलेजिएम अगले बुधवार को बैठक कर सकता है। अंग्रेजी अखबार The Indian Express के अनुसार सूत्रों ने जानकारी दी है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने अगले बुधवार को कोलेजिएम की बैठक के लिए फैसला किया और शुक्रवार को अन्य सदस्यों को इसका संकेत दिया।

    जस्टिस केएम जोसेफ की नियुक्ति पर बुधवार को बुलाई जा सकती है कोलेजिएम की बैठक, CJI दीपक मिश्रा ने दिए संकेत

    सप्ताहांत के बाद सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को फिर से खुलेगा। कोलेजिएम बैठक के लिए अब तक कोई औपचारिक एजेंडा प्रसारित नहीं किया गया है, लेकिन केएम जोसेफ के नाम पर बैठक होने की पूरी उम्मीद है। गौरतलब है कि जोसेफ के मामले में न्यायपालिका की आजादी को बचाने के लिए सरकार के सामने खड़े होने के लिए सीजेआई मिश्रा पर दबाव बढ़ रहा है।

    बता दें कि सीजेआई मिश्रा के अलावा, जस्टिस चेलामेश्वर, रंजन गोगोई, मदन लोकुर और कुरियन जोसेफ कोलेजियम के सदस्य हैं जो सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों के नाम की सिफारिश करते हैं। इनकी बैठक इससे पहले 10 जनवरी को हुई थी जब जस्टिस के एम जोसेफ और इन्दु मल्होत्रा का नाम आगे बढ़ाया गया था। कोलेजिएम ने तब कहा था कि के एम जोसेफ 'अन्य सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किए जाने के लिए अन्य मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ न्यायालयों के वरिष्ठ न्यायाधीशों के मुकाबले अधिक योग्य और उपयुक्त है।'

    उसी कॉलेजिएम द्वारा जनवरी में इतनी मजबूत सर्वसम्मति से सिफारिश के साथ और तब से तथ्यों में कोई बदलाव नहीं होने के कारण, कोलेजिएम बुधवार को न्यायमूर्ति जोसेफ का नाम दोहरा सकती है। कोलेजिएम की ओर से नाम की पुनरावृत्ति होने पर सरकार को नियुक्ति करनी होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+