Civil Services Day: पीएम मोदी आज प्रशासनिक अधिकारियों को करेंगे संबोधित, देंगे खास अवॉर्ड
Civil Services Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रशासनिक सेवा दिवस के मौके पर अधिकारियों को करेंगे संबोधित। साथ ही बेहतर काम करने वाले अधिकारियों का करेंगे सम्मान

Civil Services Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 16वें सिविल सर्विसेज डे के अवॉर्ड सेरेमनी और विदायी सत्र को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के प्लेनरी हॉल में आयोजित होगा, जिसमे पीएम मोदी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में 11.40 बजे संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा करेंगे। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम को सबसे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सुबह 11.10 बजे संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 11.25 बजे अधिकारियों को सम्मानित करेंगे।
बता दें कि सिविल सर्विसेज डे हर वर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों के काम को सम्मान देने के लिए इस दिन को मानाया जाता है।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसके अनुसार पीएम मोदी ने हमेशा से ही प्रशासनिक अधिकारियों के राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए गए कार्य की तारीफ की है, साथ ही उन्हें और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया है।
आज होने वाले कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को प्रधानमंत्री अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। जिन अधिकारियों ने अपने जिले में या केंद्र सरकार या राज्य सरकार के संगठन के लिए अच्छा काम किया है, उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान चार क्षेत्र में बेहतीन काम करने के लिए दिया जाता है। जिसमे हर घर जल योजना के तहत लोगों के घर में स्वच्छ जल पहुंचाना, स्वस्थ्य भारत मिशन को आगे बढ़ाना, समग्र शिक्षा के जरिए बेहतर शिक्षा को आगे बढ़ाना और हर क्षेत्र में समग्र विकास को आगे बढ़ाना अहम हैं।












Click it and Unblock the Notifications