उड्डयन मंत्री ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर किया बड़ा ऐलान, कहा- मध्य जून से शुरू हो सकती हैं उड़ानें
उड्डयन मंत्री ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स को लेकर किया बड़ा ऐलान, कहा- मध्य जून से शुरू हो सकती हैं उड़ानें
नई दिल्ली। 25 मई से घरेलू उड़ानों की शुरुआत करने की घोषणा के बाद अब केंद्र सरकार इंटरनेशलन उड़ानों को भी शुरू करने पर विचार कर रही है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को कहा कि, जून मध्य या फिर जुलाई के पहले हफ्ते में इंटरनेशनल फ्लाइट्स को शुरू कर देंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आरोग्य सेतु ऐप पर ग्रीन स्टेटस दिखाने वाले हवाई यात्रियों को क्वारंटाइन किए जाने की आवश्यकता नहीं है।
Recommended Video

फेसबुक लाइव के दौरान हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, मुझे पूरी उम्मीद है कि अगस्त या सितंबर से पहले हम पूर्ण रूप से ना सही, लेकिन अच्छी-खासी संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन को फिर से शुरू करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, मैं फिलहाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने की कोई सटीक तारीख नहीं बता सकता हूं, लेकिन यदि कोई व्यक्ति कहता है कि क्या यह अगस्त या सितंबर तक हो सकता है, तो मेरा जवाब होगा कि इससे पहले क्यों नहीं और यह यह स्थिति पर निर्भर करता है।

हरदीप पुरी ने कहा कि, अगर वायरस की रफ्तार कम हुई तो हमें इसके साथ रहने की आदत डालनी होगी। हम कोशिश करेंगे कि जून के मध्य या फिर जुलाई के पहले हफ्ते में इंटरनेशनल फ्लाइट्स को शुरू कर दें। अंतरर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी व एयरलाइंस कंपनियां पूरी तरह से तैयार हैं। पुरी ने बताया कि 25 मई से 33% घरेलू उड़ानें शुरू हो रही हैं। अभी जो आंकड़े आए हैं, उसके मुताबिक बुकिंग के पहले दिन काफी लोगों ने टिकट लिए हैं। फ्लाइट सेवा की काफी डिमांड है।
उड्डयन मंत्री ने कहा कि, घरेलू उड़ान के लिए डिटेल एसओपी जारी कर दी गई है। एयरपोर्ट पर दो घंटे पहले आने होगा और मास्क पहनना होगा। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग पालन करना होगा। सेल्फ डिक्लेरेशन देना होगा कि उनमें कोई लक्षण नहीं है, तभी बोर्डिंग पास मिलेगा। उन्होंने कहा कि, घरेलु उड़ानों में खाना अभी नहीं मिलेगा। हां, पानी जरूर उपलब्ध होगा।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications