14 साल की उम्र में ही शारीरिक संबंध बना लेते हैं शहरी बच्चे: सर्वे
नयी दिल्ली। आपको जानकार हैरानी होगी कि शारीरिक संबंध बनाने में शहरी बच्चे गांव के बच्चों से कहीं आगे हैं। देश के बच्चे 14 साल की उम्र में शाररिक संबंध बना लेते हैं। इस बात का खुलासा ताजा सर्वे से हुआ है। सर्वे के मुताबिक कम उम्र में संबंध बनाने की वजह से उनमें सेक्सुअली ट्रांसमिटिड डिजीज का खतरा भी बढ़ गया है।

सर्वे के मुताबिक बीते चार सालों में किशोरों में यौन रोगों में 4.9 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। यह आंकड़ा पहले से ज्यादा है। देश के 20 शहर जिसमे मेट्रो भी शामिल है 13 से 19 साल की उम्र के 15 हजार बच्चों से इंटरव्यू के आधार पर किए गए सर्वे के मुताबिक करीब 8.9 फीसदी बच्चों को एक न एक बार यौन संक्रामक रोग का कभी न कभी सामना किया है।
सर्वे के मुताबिक लड़कों के लिए पहली बार संबंध बनाने की औसत उम्र जहां 13.72 साल है, वहीं लड़कियां 14.09 साल है। इस सर्वे में शामिल 6.5 लड़कों और 1.3 लड़कियों ने माना कि उन्होंने कम से कम एक बार तो शारीरिक संबंध तो बनाए ही हैं।












Click it and Unblock the Notifications