नागरिकता कानून पर विरोध के बीच सपा सांसद राम गोपाल यादव ने की ये बड़ी मांग

नागरिकता संशोधन कानून पर हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच सपा सांसद राम गोपाल यादव ने बड़ी मांग कर दी है।

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूर्वोत्तर के राज्यों में शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन अब देश के कई हिस्सों में पहुंच गया है। रविवार को दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और यूपी की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी छात्रों ने इस कानून का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जामिया नगर में हिंसा हुई, जिसमें कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद लखनऊ और हैदराबाद में भी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कानून का विरोध करते हुए जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। नागरिकता संशोधन कानून पर हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच सपा सांसद राम गोपाल यादव ने बड़ी मांग कर दी है।

ram gopal yadav

सोमवार को मीडिया से बात करते हुए सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा, 'मैं मांग करता हूं कि संसद का एक आपातकालीन सत्र जल्द बुलाया जाना चाहिए। साथ ही नागरिकता संशोधन काननू में एक संशोधन किया जाना चाहिए कि धर्म के आधार पर किसी से कोई भेदभाव ना किया जाए। या फिर इस कानून को वापस लिया जाना चाहिए।' आपको बता दें कि एएमयू में हुए विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। साथ ही सहारनपुर में इंटरनेट सेवा अस्थाई तौर पर रोक दी गई है।

रविवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र इस कानून के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने अलीगढ़ में सोमवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी। इसके अलावा 5 जनवरी तक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस को भी बंद कर दिया गया है। एएमयू (अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने बताया कि पांच जनवरी तक एएमयू में कोई कक्षा या परीक्षा नहीं होगी। साथ ही विश्वविद्यालय भी 5 जनवरी तक बंद रहेगा। अब्दुल हमीद ने बताया कि वर्तमान हालातों को देखते हुए विश्वविद्यालय में शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। अब विश्वविद्यालय 5 जनवरी को खुलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+