एक्टर ने पूछा- जब अमित शाह ने कहा है कि मुस्लिमों को डरने की जरूरत नहीं तो फिर ये विरोध क्यों?
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर मचे घमासान पर देश के चारों ओर से रिएक्शन आ रहे हैं, क्या आम और क्या खास सभी इस मसले पर अपनी राय रख रहे हैं इसी क्रम में अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान उर्फ केआरके ने भी इसको लेकर अब ट्वीट किया है।
मुस्लिमों को डरने की जरूरत नहीं:अमित शाह
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि गृहमंत्री अमित शाह ने जब संसद में साफ-साफ कहा है कि मुसलमानों को भारत में डरने की कोई जरूरत नहीं है, सरकार उनको बाहर नहीं कर रही है, ये विधेयक कुछ जरूरतमंद लोगों को नागरिकता देने के लिए है इसलिए मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि लोग कुछ नेताओं की बातों में आकर हिंसक क्यों हो रहे हैं, आखिर इस तरह के प्रदर्शन का क्या अर्थ है। कमाल खान का ये ट्वीट इस वक्त सुर्खियों में हैं।
लोगों ने किया कमाल खान को सपोर्ट...
लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं, कुछ लोगों ने लिखा है कि भाई जी, कई नेताओं की राजनीति खत्म होने वाली है, तो झुंझलाहट में वो लोगों को भड़का कर अपने ही देश की संपत्ति का नुकसान करवा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा है कि कड़वा है लेकिन सच है, जिसे कि आपने कहा है।
असम, बंगाल, दिल्ली, बिहार और यूपी में जारी है बवाल
मालूम हो कि असम, बंगाल, दिल्ली, बिहार और यूपी में इस वक्त नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर जमकर बवाल मचा है, विरोध प्रदर्शन अब हिंसक हो चला है जो कि परेशानी का कारण है।
सैयद हसन रिजवी ने भी की शांति की अपील
कमाल खान के बाद अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद हसन रिजवी ने कहा कि वह प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं, इस तरह से प्रदर्शन नहीं करें, वहीं वह पुलिस से भी अपील करते हैं कि इस तरह की स्थिति पर काबू पाएं,उन्होंने कहा कि CAA हिंदुस्तान के मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है, ऐसे में इसके खिलाफ प्रदर्शन की जरूरत नहीं है, अगर प्रदर्शन करना भी है तो शांति पूर्ण करें।












Click it and Unblock the Notifications