Citizenship Act Protests: यूपी के 6 जिलों में धारा 144 लागू, सीएम योगी ने की शांति की अपील
लखनऊ। दिल्ली के जामिया कैंपस में बवाल पर छात्रों का धरना खत्म हो गया है, देर रात 50 छात्रों की रिहाई के बाद पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन खत्म हो गया है, हालांकि जामिया कैंपस में हिंसा पर भारी तनाव है, पुलिस ने देर रात दिल्ली के कालकाजी पुलिस स्टेशन से 35 छात्रों को छोड़ा, जबकि फ्रेंड्स कॉलोनी से 15 छात्रों को रिहा किया गया है।

तो वहीं हिंसक प्रदर्शनों की चिंगारी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। यूपी के 6 जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध के साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों से शांति और सौहार्द की अपील की है।
सीएम ने शांति और सौहार्द अपील की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस की तरफ से जारी बयान में सीएम ने शांति और सौहार्द की अपील करते हुए कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून के संदर्भ में कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा फैलाई जाने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। प्रदेश सरकार हर नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश के 6 जिलों में धारा 144 लागू
मालूम हो कि दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश के 6 जिलों अलीगढ़, बुलंदशहर, कासगंज, मेरठ, सहारनपुर, बरेली में धारा 144 लागू कर दी गई है। मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ में इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
UP Chief Ministers Office: CM Yogi Adityanath has appealed people to maintain peace&harmony and not pay attention to rumours regarding Citizenship Amendment Act. Govt is committed to security of every citizen. For this, it is also important that all citizens abide by the laws.
— ANI UP (@ANINewsUP) December 15, 2019












Click it and Unblock the Notifications