दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ कांस्टेबल को हुआ कोरोना संक्रमण

नई दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक कांस्टेबल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। ये जवान दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तैनात था। कांस्टेबल कीकोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे हरियाणा के झज्जर में बने आइसोलेशन वार्ड में भेजा गया है। कोरोना संक्रमित जवान की तबीयत ठीक बताई गई है।

सीआईएसएफ जवान को कोरोना, CISF constable corona positive, Delhi, Coronavirus, CISF, सीआईएसएफ, कोरोना वायरस, दिल्ली

इससे पहले मुंबई के पास पनवेल में सीआईएसएफ के 11 जवानों को कोरोना वायरस के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इन जवानों के भी मुंबई हवाई अड्डे पर तैनाती के दौरान वायरस की चपेट में आने की बात कही गई थी। वहीं 14 अप्रैल को ट्रेन से दिल्ली से कोलकाता आए आरपीएफ के 9 जवानों को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओब्रायन ने गुरुवार को ये जानकारी दी है।

पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान, मेडिकल स्टाफ और सरकारी कार्यालयों में काम कर रहे लोगों में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। खासतौर से दिल्ली में ऐसे मामले ज्यादा हैं। उड्डयन मंत्रालय का एक कर्मचारी दो दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाया गया है। ये कर्मचारी 15 अप्रैल को दफ्तर आया था। 21 अप्रैल को उसकी रिपोर्ट आई है, जिसमें उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

राष्ट्रपति भवन परिसर के पॉकेट-1 में रहने वाली एक महिला कोरोना को संक्रमण पाया जा चुका है। इसके अलावा लोकसभा सचिवालय का भी एक कर्मचारी संक्रमित है। दोनों का ही इलाज चल रहा है। दिल्ली पुलिस के भी कई जवानों को कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। चांदनी महल इलाके में आठ और नबी करीम एरिया पुलिस के तीन जवान संक्रमित हो चुके हैं।

वहीं कई डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ में भी कोरोना का संक्रमण पाया जा चुका है। दिल्ली में बाबू जगजवीन राम मेमोरियल अस्पताल के 14 मेडिकल स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें कि डाक्टर्स और नर्स शामिल है, जिसकी वजह से यहां कल हड़कंप मच गया, सभी संक्रमित लोगों को नरेला स्थित कोविड स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+