'सरकार बताए, ताजमहल मकबरा है या शिव मंदिर?'
सीआईसी ने भारत सरकार से पूछा कि ताजमहल म्युजियम है या फिर यह शिव मंदिर, सीआईस ने रुख साफ करने को कहा
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से ताजमहल को लेकर अलग-अलग विवादित बयान आए हैं उसके बाद सेंट्रल इंफॉर्मेशन कमीशन ने केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय से कहा है कि वह इस बात को साफ करे कि ताज महल एक संग्रहालय है जिसे शाहजहां ने बनवाया था या फिर यह भगवान शिव का मंदिर है, जिसे राजपूत राजा ने मुगल शासक को तोहफे में दिया था।

मंत्रालय से रुख साफ करने को कहा
दरअसल ताजमहल को लेकर कई सवाल उठे हैं, कुछ लोगों ने इतिहास का हवाला देते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, यह सभी मामले सीआईसी के पास आरटीआई के जरिए पहुंचे हैं, लेकिन अब यह मामला संस्कृति मंत्रालय के पास है। हाल ही में अपने फैसले में सीआईसी के इंफॉर्मेशन कमिश्नर श्रीधर आचार्युलु ने मंत्रालय से कहा था कि वह इस विवाद पर अपनी बात सामने रखे और इसे खत्म करे।
Recommended Video


कुछ याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया
आचार्युलु ने कहा है कि मंत्रालय को इस मामले में अपना रुख साफ करना चाहिए, इस मामले में जिस तरह के दावे इतिहासकार पीएन ओक और वकील योगेश सक्सेना ने किया है उसके बाद इसकी पुष्टि होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ मामले कोर्ट में हैं, हालांकि कुछ याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है लेकिन कुछ मामले अभी भी कोर्ट में लंबित है। आचार्युलु ने कहा कि ऑर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया भी कई मामलों में पक्षकार है, ऐसे में उसने भी इस मामले मंत्रालय की ओर से एफिडेविट दिया होगा। ऐसे में कमीशन उन्हें निर्देश देता है कि वह इन एफिडेविट की कॉपी को 30 अगस्त से पहले साझा करे।

कुछ लोगों ने खड़ा किया था विवाद
यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब बीकेएसआर आयंगर ने एएसआई में आरटीआई दाखिल की और इस बात की जानकारी मांगी की कि क्या यह आगरा का ताजमहल है या तेजोमहालय है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग कहते हैं कि ताजमहल ताजमहल नहीं है बल्कि यह तेजोमहालय है, इसे शाहजहां ने नहीं बनवाया था, बल्कि राजा मान सिंह ने शाहजहां को बतौर तोहफे में दिया था। जिसके बाद एएसआई ने कहा कि उनके पास इस तरह का कोई साक्ष्य नहीं है। आचार्युलु ने कहा कि आरटीआई के जरिए इस तरह की जानकारी मांग गई कि ताजमहल में कितने कमरे हैं और जो कमरे बंद है उसमें क्या है, लेकिन हम इसकी जानकारी नहीं दे सकते हैं और यह आरटीआई एक्ट में भी नहीं आता है, ऐसे में अगर लोगों को आपत्ति थी तो उन्हें पहले इस आपत्ति को आगे रखना चाहिए था जब ताजमहल को संरक्षित स्मारक घोषित किया गया था।

ओक ने लिखी थी किताब
ओक ने ताजमहल पर एक किताब लिखी थी, जिसका नाम ताज महल द ट्रु स्टोरी है। इसमे कहा गया है कि ताजमहल पहले शिव मंदिर था, जिसे राजपूत राजा ने बनवाया था, जिसे बाद में शाहजहां ने ले लिया था।
-
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 5 दिन बारिश का IMD Alert! UP-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि? 24 घंटे कहां तूफान? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications