जब अमेठी में वोटिंग के 1 दिन बाद राजीव गांधी की हुई थी हत्या, चुनावी किस्से को याद कर आज भी सिहर जाते हैं लोग
Rajiv Gandhi News: कांग्रेस ने आखिरकार उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली की पारंपरिक नेहरू-गांधी सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों पर घोषणा कर दी है, जिसके बाद से अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट चर्चाओं में है।
आज चुनावी किस्से में हम आपको राजीव गांधी के आखिरी लोकसभा चुनाव के बारे में बताएंगे। ये बात है 1991 के लोकसभा चुनाव की, जब अमेठी में वोटिंग के अगले दिन राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

संजय गांधी की मौत के बाद राजीव गांधी ने अमेठी से लड़ा था चुनाव!
छोटे भाई संजय गांधी की मौत के बाद अमेठी लोकसभा सीट पर राजीव गांधी ने चुनाव लड़ना शुरू किया था। 1981 के अमेठी लोकसभा उपचुनाव में राजीव गांधी 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे।
इसके बाद अमेठी से राजीव गांधी लगातार 1984, 1989, 1991 जीते थे। हालांकि इस बात की भनक किसी को नहीं थी कि 1991 का आम चुनाव राजीव गांधी का आखिरी चुनाव होगा।

20 मई को अमेठी में हुई थी वोटिंग, 21 मई को राजीव गांधी की हुई हत्या
लोकसभा चुनाव-1991 में 20 मई को अमेठी में मतदान हुए थे। चुनावी मैदान में कांग्रेस से राजीव गांधी और बीजेपी के रवींद्र प्रताप सिंह में मुकाबला था। 20 मई को वोटिंग सही चली।
उसके अगले दिन 21 मई 1991 को राजीव गांधी तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली में शामिल होने गए थे। इस रैली के दौरान लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) के आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की जान चली गई थी।

राजीव गांधी जब मंच से संबोधित कर रहे थे तो वहां, धनु नाम की LTTE की एक आत्मघाती हमलावर उनके पास गई और बम विस्फोट हुआ...जिसके बाद वहां सन्नाटा पसर गया। इस आत्मघाती हमले में राजीव गांधी मौत हो गई थी।
इस घटना ने देश-दुनिया को हिला दिया था। इसके बाद जब अमेठी में लोकसभा चुनावों की गिनती हुई तो राजीव गांधी 53.23 प्रतिशत वोटों से जीते थे। वहीं भाजपा के रवींद्र प्रताप सिंह को 21.35 फीसदी वोट मिले थे।
राजीव गांधी की हत्या के बाद अमेठी से फिर कांग्रेस के उम्मीदवार जीते थे
राजीव गांधी की मौत के बाद अमेठी में उपचुनाव हुए थे, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने सतीश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा था। इस बार उन्होंने बीजेपी के एमएम सिंह को हराया था। कांग्रेस के सतीश शर्मा 53.88 प्रतिशत वोटों से जीते थे। वहीं भाजपा के एमएम सिंह को 24 प्रतिशत वोट मिले थे।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications