मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचे सीएम
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे के बाद कहा कि जनता और ईश्वर के आशीर्वाद से वो बाल-बाल बच गए।
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को एक हादसे में बाल-बाल बच गए। लातूर से मुंबई जाते समय सीएम फडणवीस के हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हो गई। हालांकि अच्छी खबर यह है कि इस हादसे में सीएम और उनकी टीम सुरक्षित है। सीएम फडणवीस ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी कि वो और उनकी टीम एकदम सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लातूर में जल संरक्षण पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए हुए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद लातूर से मुंबई जाने के लिए जैसे ही सीएम के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, उसमें तकनीकी खराबी आ गई और उसकी क्रैश लेंडिंग हो गई। हादसे में सीएम और उनकी टीम बाल-बाल बच गई।
देखिए क्रैश लैंडिंग का वीडियो:-
#WATCH: Dramatic visuals of crash-landing of Maharashtra CM Devendra Fadnavis's chopper in Latur, CM and team escaped unhurt. pic.twitter.com/xTikKyvkhg
— ANI (@ANI_news) May 25, 2017
'ईश्वर और जनता के आशीर्वाद से बचा हूं'
हादसे के बाद वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुट गए। वहीं सीएम फडणवीस ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिगं में वो और उनकी टीम पूरी तरह सुरक्षित हैं। सीएम ने कहा कि ईश्वर और जनता के आशीर्वाद से वो सुरक्षित हैं। ये भी पढ़ें- IAF की चार और इंडियन आर्मी की नौ टीमें तलाश रही सुखोई को, 48 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं