Coronavirus से जंग में चीन की इस कंपनी ने किया पीएम केयर फंड में 7 करोड़ डोनेट करने का ऐलान

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। भारत भी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसे संकट से बाहर निकालने के लिए लोग पीएम केयर्स में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। बॉलीवुड से अक्षय कुमार, सलमान खान, अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों ने डोनेट किया तो बिजनेस जगत आनंद महिंद्रा, मुकेश अंबानी, अजीम प्रेमजी आगे आए। खेल जगत से भी सचिन, कोहली और रोहित शर्मा जैसे सितारों ने डोनेट किया। इस बीच एक खास बात ये है कि चीन की एक कंपनी ने भी पीएम केयर्स फंड में 7 करोड़ रुपए दान दिया है।

Coronavirus से जंग में चीन की इस कंपनी ने किया पीएम केयर फंड में 7 करोड़ डोनेट करने का ऐलान

टेलीकॉम क्षेत्र की बड़ी कंपनी हुवावे ने कोरोना से जंग के लिए भारत को 7 करोड़ रुपए डोनेट किया है। Huawei ने हाल ही में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए भारतीय अर्थोरिटियों को रिमोट द्वारा तामपान नापने जैसी तकनीक देने की भी पेशकश की है। Huawei के सीईओ जे चेन ने अंग्रेजी अखबार इकॉनोमिक्स टाईम्स को बताया था कि हम भारत में चीन से सीखे हुए अनुभवों को लागू करने के समाधानों पर काम कर रहे हैं।

जिससे कोरोना से लडाई में मदद मिल सके। इसमें रिमोट द्वारा तापमान नापने जैसी तकनीक भी शामिल है। कंपनी के अनुसार 5 जी+ थर्मल इमेजिंग(5G+ thermal imaging) तकनीक के जरिए चलते हुए लोगों का रियल टाईम में शरीर का तापमान नाप सकते हैं। जिसका शरिरिक तापमान अधिक होगा उसके बारे में अलर्ट मिलेगा। चीन में ये तकनीक कोरोना वायरस को रोकने के लिए इस्तेमाल में लाई गई थी।

इन दूरसंचार कंपनियों ने भी किया है डोनेट

दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियां भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने पहले ही इस बीमारी से लड़ने के लिए पीएम- केयर में अपना योगदान दिया हुआ है। रिलांयस इंडस्ट्री लिमेटिड ने 500 करोड का डोनेशन पीएम केयर फंड में देने की घोषणा की थी, ताकि देश कोरोनावायरस से लड़ सके। भारती एंटरप्राईजिस और उसकी कंपनियों जैसे भारती एयरटेल, भारती इंनफरा और अन्यों ने 100 करोड़ की राशी कोरोना से लड़ने के लिए देश को देने की बात कही थी।

Recommended Video

    Coronavirus India : भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 5.28 लाख के पार, 19906 नए केस

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+