चीन का भीषण युद्धाभ्यास: हेलिकॉप्टर से छोड़ीं मिसाइल, टैंको से बनाया पहाड़ों को निशाना
चीनी मीडिया में इस युद्ध अभ्यास का एक वीडियो भी चल रहा है जो कि 5 मिनट का है।
नई दिल्ली। सिक्किम के डोकलाम सेक्टर में भारत और चीन करके बीच तनाव जारी है। चीन भारतीय सेना को पीछे हटाने के लिए कई तरह के पैंतरे अपना रहा है लेकिन भारतीय सेना टस से मस होने को तैयार नहीं हैं। इसी बीच खबर है कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। चीनी मीडिया के मुताबिक पीएलए ने सीमा से कुछ ही दूरी पर युद्धाभ्यास किया है। इस युद्ध अभ्यास के दौरान टैंक और हेलिकॉप्टर उतारे गए थे।

पीएलए की 10 यूनिट ने किया ड्रिल ऑपरेशन
चाइना सेंट्रल टेलिविजन (CCTV) की रिपोर्ट के मुताबिक पीएलए की 10 यूनिट ने ड्रिल ऑपरेशन में हिस्सा लिया है जिसमे जिसमें पीएलए की एविएशन यूनिट भी शामिल थी। ये युद्धाभ्यास पीएलए की वेस्टर्न थिएटर कमांड ने किया है। जो कि भारत के आस-पास वाले बॉर्डर की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है।
Recommended Video


सामने आया युद्ध अभ्यास का वीडियो
चीनी मीडिया में इस युद्धाभ्यास का एक वीडियो भी चल रहा है जो कि 5 मिनट का है। चीनी मीडिया में चल रही इस वीडियो में कई टैंक लगातार चल रहे हैं और हेलिकॉप्टर से गोलियां बरसाई जा रही हैं। इस युद्ध अभ्यास के बाद से ये बाते जोर शोर से होने लगी हैं कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है वहीं इस युद्धाभ्यास को चीन के एक पैंतरे के तौर पर भी देखा जा रहा है।

दोनों तरफ से हुई थी पत्थरबाजी
आपको बता दें कि15 अगस्त को लद्दाख के पेंगोंग झील में चीनी सेना ने घुसपैठ की कोशिश की थी जिसको भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया था। जिसके बाद चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिको पर पत्थरबाजी थी जिसमे दोनों देशों के सैनिकों को हल्की चोटे भी आई थी। डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच पिछले करीब दो महीनों से तनातनी जारी है। डोकलाम क्षेत्र सिक्किम के पास भारत-चीन-भूटान ट्राइजंक्शन पर स्थित है। यह इलाका भूटान की सीमा में पड़ता है, लेकिन चीन इसे डोंगलोंग प्रांत बताते हुए अपना दावा करता है। चीन ने इस साल जून में जब डोकलाम के पास सड़क बनाने की कोशिशें शुरू कीं, तो भारतीय सैनिकों ने दखल देते हुए उनका काम रुकवा दिया।
-
Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' -
Gujarat News: मोदी सरकार के ‘जो कहना, वो करना’ मंत्र का उदाहरण: हर्ष संघवी -
Bihar News: प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव और झील-झरनों की ओर बढ़ रहा पर्यटकों का रुझान, बिहार बन रहा इको टूरिज्म हब -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications