चीन ने अरुणाचल की सीमा के पास खोला दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट टर्मिनल

चीन का यह टर्मिनल अगले तीन साल में तीन हजार टन माल और 7 लाख 50 हजार यात्रियों को लाने-ले जाने लायक हो जाएगा। यह टर्मिनल न्यिंगली मेनलिंग एयरपोर्ट पर बना है।

बीजिंग। भारत के पड़ोसी चीन ने तिब्बत में दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट टर्मिनल खोल दिया है। तिब्बत में लगातार किसी ना किसी तरह से अपनी मौजूदगी को मजबूत करने की कोशिश में लगे चीन ने सोमवार को ये टर्मिनल खोल दिया गया है। टर्मिनल अरुणाचल प्रदेश की सीमा के करीब है।

चीन ने भारतीय सीमा के पास खोला दूसरा सबसे बड़ा एयकपोर्ट टर्मिनल

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, चीन का यह टर्मिनल अगले तीन साल में तीन हजार टन माल और 7 लाख 50 हजार यात्रियों को लाने-ले जाने लायक हो जाएगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये एयरपोर्ट टर्मिनल काफी बड़े स्तर पर बनाया गया है। टर्मिनल 10,300 स्क्वायर मीटर में फैला है। यह टर्मिनल न्यिंगली मेनलिंग एयरपोर्ट पर बना है।

सीमा के पास लगातार गतिविधियां करता रहा है चीन
चीन का तिब्बत में इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने का ये कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कई सालों से चीन भारत की सीमा के करीब लगातार किसी ना किसी परियोजना पर काम करता रहा है। तिब्बत में चीन ना सिर्फ हवाई इन्फ्रास्ट्रक्चर बल्कि रेल और सड़कें भी लगातार बना रहा है। इससे चीन की भारतीय सीमा तक पहुंच आसान हो जाएगी। कई परियोजनाओं पर समय-समय पर भारत ने आपत्ति भी दर्ज कराई है लेकिन चीन का इस पर कभी कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+