'कोलकाता और कुनमिंग के बीच दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, चीन पहुंचने में लगेंगे कुछ घंटे'
नई दिल्ली। कोलकाता में चीनी काउंसल जनरल मा झनवु ने बुधवार को कहा कि उनका देश म्यांमार और बांग्लादेश के माध्यम से कुनमिंग और कोलकाता के बीच बुलेट ट्रेन का निर्माण पर विचार कर रहा है। कोलकाता में एक सम्मेलन में झनवु ने कहा कि भारत और चीन के संयुक्त प्रयासों के साथ, दोनों शहरों के बीच एक हाई स्पीड रेल लिंक स्थापित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि अगर रेल लिंक तैयार हो जाता है तो कुनमिंग से कोलकाता पहुंचने में कुछ घंटे ही लगेंगे। इसके साथ-साथ म्यांमार और बांग्लादेश को इस परियोजना से फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास मार्ग के साथ उद्योगों को समूह हो सकता है। इससे 2800 किसी लंबी परियोजना में शामिल देशों के आर्थिक विकास की संभावना बढ़ जाती है
चीनी कौंसल ने कहा कि इस परियोजना को जिक्र साल 2015 में कुनमिंग में आयोजित ग्रेटर मेकांग सब्रेगियन (जीएमएस) की बैठक में किया गया था। रेलवे मार्ग का लक्ष्य बांग्लादेस, चीन, भारत और म्यांमार गलियारे में व्यापार प्रवाह को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। झनवु ने कहा कि उनका देश कोलकाता से कुनमिंग तक कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए सिल्क रूट के पुनरुत्थान के लिए प्रयास कर रहा है।
यह भी पढ़ें- लाभ के पद मामले में सिविल विभाग के अधिकारियों से पूछताछ के लिए AAP विधायकों ने दी अर्जी