NSG में भारत की एंट्री पर चीन ने फिर डाला अड़ंगा
स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में एनएसजी के 48 सदस्यों की बैठक चल रही है।
नई दिल्ली। चीन किसी भी हालत में भारत को एनएसजी में शामिल होने देना नहीं चाहता है। शुक्रवार को चीन ने कहा कि वह परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की एंट्री का विरोध करेगा। चीन का ये बयान ऐसे समय पर आया है जब एनएसजी का पूर्ण सत्र बर्न में चल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा है कि 'किसी भी नॉन एनपीटी सदस्य को एनएसजी का सदस्य बनाने के मुद्दे पर चीन ने अभी अपना रुख नहीं बदला है।'

आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में एनएसजी के 48 सदस्यों की बैठक चल रही है। गेंग ने कहा, 'मैं इस ओर ध्यान दिलाना चाहता हूं कि विस्तार को लेकर NSG के नियम स्पष्ट हैं और सियोल में पूर्ण सत्र के दौरान यह स्पष्ट कर दिया गया था कि मुद्दे से किस प्रकार निपटना है। हमें इन नियमों तथा सहमति से कार्य करने की जरूरत है।' उन्होंने कहा, 'नए सदस्यों को एनएसजी में शामिल करने को लेकर स्विट्जरलैंड में जारी यह पूर्ण बैठक सियोल के पूर्ण सत्र के फैसले का पालन करेगा और सर्वसम्मति पर फैसले के सिद्धांत को बरकार रखेगा।
भारत ने पिछले वर्ष मई में एनएसजी का सदस्य बनने के लिए औपचारिक तौर पर अप्लाई किया था। लेकिन चीन तब से ही भारत की एंट्री का विरोध कर रहा है। चीन का कहना है कि एनएसजी की सदस्यता के लिए नियम सभी देशों के लिए एक जैसे होने चाहिए। भारत एनपीटी का सदस्य नहीं है और उसी तरह से पाकिस्तान ने भी इसे साइन नहीं किया है। भारत की ही तरह पाकिस्तान ने भी एनएसजी की सदस्यता के लिए अप्लाई किया हुआ है।
एनएसजी दुनिया भर में न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी और मैटेरियल के एक्सपोर्ट पर नियंत्रण रखता है। साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि एटॉमिक एनर्जी का प्रयोग सिर्फ शांतिपूर्ण मकसद के लिए ही हो। चुनयिंग ने कहा कि चीन वर्ष 2016 के सत्र में कही बातों का ही समर्थन करता है और साथ ही वह खुली और पारदर्शी अंतर-सरकारी प्रक्रिया पर सहमति बनने के बाद एनएसजी समूह का समर्थन करता है। पिछले वर्ष 11 नवंबर को एनएसजी की एक मीटिंग विएना में हुई थी। उस समय चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि विएना की मीटिंग नॉन-एनपीटी देशों के टेक्निकल, लीगल और राजनीतिक पक्षों पर चर्चा करने के लिए हुई थी। पिछले वर्ष जून में एनएसजी की मीटिंग साउथ कोरिया की राे फिजधानी सियोल में हुई थी।
-
IND vs NZ: 'वह मैदान पर मेरे साथ थी', ईशान किशन जिस बहन पर छिड़कते थे जान, उसकी मौत से घर में पसरा सन्नाटा -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
Ladli Behna Yojana: अप्रैल में कब आएंगे 1500 रुपये? जानें किस तारीख को आएगी अगली किस्त -
Ishan Kishan ने आंसुओं को दबाकर फहराया तिरंगा, घर से आई दो मौतों की खबर फिर भी नहीं हारी हिम्मत, जज्बे को सलाम -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों का बढ़ रहा इंतजार, कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त? -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट?












Click it and Unblock the Notifications