अक्साई चिन में एक और हाइवे बनाने की तैयारी में चीन, 2035 तक हो जाएगा तैयार
नई दिल्ली, 21 जुलाई। एलएसी पर अपनी हरकतों से चीन बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। रिपोर्ट के अनुसार चीन अक्साई चीन से होकर एक और हाईवे बनाने की तैयारी कर रहा है, जोकि भारतीय सीमा के पास से होता हुआ जाएगा और जिंगजैंग व तिब्बत को जोड़ेगा। चीन की ओर से जो नया हाइवे कंस्ट्रक्शन प्लान सामने आया है उसके अनुसार G695 नेशनल एक्सप्रेसवे दूसरा नेशनल हाइवे होगा जोकि विवादित अक्साई चिन क्षेत्र से होकर जाएगा, चीन का यहां पर 38000 स्क्वॉयर किलोमीटर जमीन पर कब्जा है जिसपर भारत दावा करता है। यहां पर G219 हाइवे का निर्माण 1950 में हुआ था, माना जा रहा है कि दूसरे विवादित हाइवे को चीन 2035 तक तैयार कर लेगा।

साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार नया हाइवे एलएसी के और भी करीब होगा। यह जी219 से भी ज्यादा एलएसी के करीब होगा। हालांकि इस प्रस्तावित हाइवे का मैप अभी जारी नहीं किया गया है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार इस हाइवे का रूट अक्साइ चीन के करीब से गुजरेगा। इसके करीब कई विवादित इलाके आएंगे, जिनको लेकर भारत और चीन के बीच विवाद चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार नए हाइवे के निर्माण को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है ,लेकिन यह हाइवे जब पूरा होगा तो यह डेपसांग प्लेंस, गलवान घाटी, हॉट स्प्रिंग के करीब से गुजरेगा।
बता दें कि इसी हफ्ते बीजिंग ने एक नए नेशनल रोड नेटवर्क प्लान की शुरुआत की है, जिसके तहत 461000 किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। जिसमे 162000 किलोमीटर नेशनल एक्सप्रेसवे होगा, 299000 किलोमीटर प्रोविंसिल हाइवे होगा, जिसे 2035 तक तैयार कर लिया जाएगा। इस प्लान के तहत सभी शहर एक लाख आबादी के साथ इस राष्ट्रीय हाइवे से 30 मिनट के समय में एक दूसरे के साथ जुड़ जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications