बाबा रामदेव ने दबाई चीन की ऐसी दुखती रग, जिसके नाम से भड़क जाता है ड्रैगन
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने चीन पर हमला बोलते हुए कहा है कि ' उसे शांति पर यकीन नहीं है, अगर ऐसा होता तो दलाई लामा चीन छोड़कर यहां नहीं आए होते।' बाबा रामदेव ने कहा कि अब चीन को उसी की जुबान में जवाब देना चाहिए।

रामदेव ने कहा कि हम योगा के माध्यम से शांति की बात करते हैं लेकिन अब वक्त आ गया है कि चीन को युद्ध की जुबान में समझाना पड़ेगा। आपको बता दें कि बाबा रामदेव का यह बयान चीनी मीडिया की उस खबर के बाद आया है जिसमें लिखा था कि भारत और चीन के बीच सैन्य संघर्ष की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।
आपको बता दें कि चीन के एक समाचार-पत्र ने लिखा है कि इससे पहले की देर हो जाए, नई दिल्ली को समझदारी दिखाते हुए डोकलाम से अपने सैनिक वापस बुला लेने चाहिए। चीन के सरकारी स्वामित्व वाले समाचार पत्र 'चाइना डेली' के संपादकीय में भारत को आगाह करते हुए कहा गया है कि 'उलटी गिनती शुरू हो चुकी है'।












Click it and Unblock the Notifications